फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दरोगा से बदतमीजी कर भागे भाजपा के दबंग नेता, घेराबंदी कर रोकी गाड़ी, किया बवाल

Sat, 29 Jul 2017 11:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 29 Jul 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
 BJP leaders threaten police men in Lucknow.

काले शीशे वाली गाड़ी पर बसपा विधायक का पास और भाजपा का झंडा लगाकर फर्राटे भर रहे दबंगों की शनिवार शाम डीजीपी मुख्यालय के पास हजरतगंज पुलिस से जमकर भिड़ंत हुई। दरअसल, वाईएमसीए चौराहे पर बगैर सीट बेल्ट लगाए गाड़ी चलाने वालों की चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों ने गाड़ी रोकी थी। दरोगा को चालान करते देख भाजपा नेता ने उससे आरसी छीनी और गाड़ी राणा प्रताप मार्ग पर दौड़ा दी। घेराबंदी करके गाड़ी रोकने से भड़के भाजपाइयों ने दरोगा पर गालीगलौज का आरोप लगाने के साथ इंस्पेक्टर को निलंबित कराने की धमकी दे डाली। इंस्पेक्टर ने भी कड़े तेवर दिखाए और गाड़ी का चालान कराने साथ काली फिल्म उतरवाई।

 BJP leaders threaten police men in Lucknow.

इंस्पेक्टर हजरतगंज आनंद शाही ने बताया कि वाईएमसीए चौराहे पर पुलिस टीम बगैर सीट बेल्ट लगाए कार चलाने वालों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सिपाही ने काले शीशे वाली टाटा सफारी रोकी। उस पर भाजपा का झंडा और महाराजगंज के पनियारा क्षेत्र से बसपा के पूर्व विधायक देव नारायण सिंह उर्फ जीएम सिंह का वर्ष 2016 का पास लगा था।

 BJP leaders threaten police men in Lucknow.

काले शीशे व बगैर सीट बेल्ट लगाए ड्राइविंग को लेकर पुलिसकर्मियों ने चालक से आरसी (वाहन पंजीयन प्रमाणपत्र) लेकर दरोगा को थमाई। दरोगा को चालान करते देख गाड़ी से उतरे भाजपा नेताओं ने नोकझोंक शुरू कर दी। रास्ते से गुजरी एक अन्य गाड़ी का चालान न करने का आरोप लगाने के साथ दरोगा से आरसी छीना और गाड़ी राणा प्रताप मार्ग पर दौड़ा दी। पुलिस टीम ने डीजीपी मुख्यालय के पास डालीबाग तिराहे पर घेराबंदी करके गाड़ी रोकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
 BJP leaders threaten police men in Lucknow.

नेता ने दी निलंबित कराने की धमकी, इंस्पेक्टर का जवाब गुंडई नहीं चलने दूंगा
गाड़ी से उतरे भाजपा नेता हर्षवर्धन सिंह, टिंकू सोनकर व उनके साथियों ने दरोगा पर गालीगलौज का आरोप लगाते हुए इंस्पेक्टर आनंद शाही को अर्दब में लेने की कोशिश की। दरोगा के हाथ से आरसी छीनकर भागने की बात पर भड़के नेताओं ने इंस्पेक्टर को निलंबित कराने की धमकी के साथ कद्दावर नेताओं के नंबर डायल किए। भाजपा नेताओं की पुलिस से भिड़ंत देखने को भीड़ उमड़ने लगी।

विज्ञापन
 BJP leaders threaten police men in Lucknow.

सीओ हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा इंस्पेक्टर हुसैनगंज राजकुमार सिंह को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। भाजपा नेताओं ने इंस्पेक्टर हजरतगंज पर भी अभद्रता का आरोप लगाया और निलंबित कराने की धमकी दे डाली। इंस्पेक्टर ने भी तेवर कड़े किए। गुंडई न चलने देने के एलान के साथ वैधता समाप्त हो चुके पास को लगाने के मामले में कानूनी कार्रवाई की बात कही और चौकी इंचार्ज से गाड़ी का चालान कराया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed