ईद-उल-अजहा में कुर्बानी के लिए सजे बकरा बाजार की शान बने भोंदू, कालिया और शेरू की कीमत कद्रदानों ने लग्जरी कार से भी ऊंची लगाई। तीनों को कानपुर के शौकीन ने 21 लाख 786 रुपये में अपने नाम कर लिया।
2 of 5
21 लाख में बिके बकरे
- फोटो : amar ujala
ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार 12 अगस्त को मनाया जाएगा। बकरीद में कुर्बानी के लिए तमाम नस्ल और कीमत के बकरों से बाजार सज चुका है। दुबग्गा मंडी में इस समय 10 हजार से लेकर एक लाख 150 हजार रुपये तक का बकरा व दुम्बा मौजूद है।
3 of 5
21 लाख में बिके बकरे
- फोटो : amar ujala
वहीं राजधानी के पाटानाला निवासी अब्दुल करीम फारूकी बुधवार को पाकिस्तान बाॅर्डर की सोजत नस्ल के तीन बकरे भोंदू, कालिया और शेरू को लेकर दुबग्गा मंडी लेकर पहुंचे तो तीनों मंडी की शान गए। उनकी कद काठी के आगे मंडी में मौजूद सभी बकरे बौने साबित होने लगे।
4 of 5
21 लाख में बिके बकरे
- फोटो : amar ujala
हर बकरे का वजन 225 किलोग्राम है। ऐसे में तीनों बकरों का वजन 630 किलोग्राम तक पहुंच रहा था।
5 of 5
21 लाख में बिके बकरे
- फोटो : amar ujala
अब्दुल करीम का कहना है कि हमारी मांग तीनों बकरों की 25 लाख रुपये थी। बुधवार देर रात में कानपुर से आये बकरों के शौकीन आकिब खान ने उनको पसंद किया और 21 लाख 786 रुपये अदा कर उन्हें अपने साथ ले गए।