Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh shines at 'Bharat Parv' in Gujarat; ODOP products from 6 districts and folk art draw attention.

यूपी: गुजरात के भारत पर्व में उत्तर प्रदेश की धूम, 6 जिलों के ओडीओपी उत्पाद और लोककला कर रही आकर्षित

Sat, 14 Nov 2026 03:15 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sat, 14 Nov 2026 03:15 PM IST
सार

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में यूपी की सांस्कृतिक विरासत की झलक नजर आ रही है। यहां पर आने वाले पर्यटकों का मयूर-राई नृत्य और अवधी-बुंदेली व्यंजन मनमोह रहे हैं।

विज्ञापन
Uttar Pradesh shines at 'Bharat Parv' in Gujarat; ODOP products from 6 districts and folk art draw attention.
भारत पर्व 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गुजरात के एकता नगर में आयोजित भारत पर्व-2026 में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक शिल्पकला, क्षेत्रीय खानपान और लोकनृत्यों के जरिए देशभर के लोगों का ध्यान खींच रहा है। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में 15 नवंबर तक आयोजित इस उत्सव में 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की भावना के साथ देश के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक पहचान और पर्यटन की संभावनाओं को प्रस्तुत किया जा रहा है।

विज्ञापन


इसी क्रम में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने प्रदेश की आध्यात्मिक विरासत से लेकर हस्तशिल्प और लोककलाओं तक की विविधता को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किया है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश आध्यात्मिक स्थलों, ऐतिहासिक धरोहरों, पारंपरिक शिल्प, क्षेत्रीय खानपान और लोककलाओं की दृष्टि से बेहद समृद्ध है। भारत पर्व प्रदेश की इस विविधता को देश भर के लोगों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने बताया एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) जैसी योजनाओं और सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार के माध्यम से सरकार स्थानीय लोगों की आजीविका मजबूत करने के साथ उत्तर प्रदेश की पहचान और पर्यटन संभावनाओं को व्यापक स्तर पर पहुंचाने का काम कर रही है।
विज्ञापन


भारत पर्व में लगाए गए उत्तर प्रदेश पर्यटन मंडप में प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों, धार्मिक एवं आध्यात्मिक सर्किट, ऐतिहासिक धरोहरों, कला, शिल्प और पर्यटन उत्सवों की जानकारी दी जा रही है। यहां पर्यटकों के लिए विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों, बौद्ध सर्किट और विरासत स्थलों से जुड़ी प्रचार सामग्री भी उपलब्ध कराई गई है। इसमें ब्रोशर, फोल्डर, पुस्तिकाएं और मानचित्र शामिल हैं, जिनके माध्यम से देश के अलग-अलग हिस्सों से आए लोग प्रदेश के पर्यटन स्थलों और उनकी विशेषताओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन मंडप का प्रमुख आकर्षण एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) के तहत प्रदेश के 6 जिलों के पारंपरिक उत्पादों की प्रदर्शनी रही। इसमें वाराणसी की बारीक जरी के काम वाली रेशमी वस्तुएं, मुरादाबाद के हस्तनिर्मित पीतल के कटोरे, फिरोजाबाद की रंग-बिरंगी कांच की गणेश प्रतिमाएं, सहारनपुर की नक्काशीदार लकड़ी की गणेश प्रतिमाएं, अलीगढ़ के पीतल से बने गणेश प्रतिमाएं और गोरखपुर की टेराकोटा से बनी गणेश-लक्ष्मी प्रतिमाएं प्रदर्शित की गई हैं। इन उत्पादों के जरिए प्रदेश के विभिन्न जिलों की पारंपरिक कारीगरी, शिल्पकारों के हुनर और उनकी विशिष्ट पहचान को सामने रखा गया है।

उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) ने प्रदेश के पारंपरिक खानपान को भी भारत पर्व का हिस्सा बनाया है। इसके लिए लगाए गए फूड कोर्ट में अवधी और बुंदेलखंडी व्यंजनों की विशेष झलक देखने को मिल रही है। यहां अवधी वेज बिरयानी और वेज शामी कबाब के साथ बुंदेलखंडी कढ़ी, बाजरे की रोटी, गुड़ की खीर, देसी छाछ और देसी आलू की सब्जी परोसी जा रही है। पारंपरिक व्यंजनों के स्वाद, गुणवत्ता, प्रस्तुति और विविधता को आगंतुकों ने सराहा। महाराष्ट्र से आए पर्यटक आरव तांबे को खास तौर पर पारंपरिक सत्तू का शरबत, गुड़ की खीर और विशेष चाट पसंद आई। उन्होंने उत्तर प्रदेश के व्यंजनों के अलग स्वाद की भी सराहना की।

Trending Videos

प्रदेश की लोकसंस्कृति ने भी भारत पर्व में खास रंग भरा

सांस्कृतिक मंच पर मथुरा-वृंदावन क्षेत्र के प्रसिद्ध मयूर नृत्य और बुंदेलखंड के ऊर्जावान राई नृत्य की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को आकर्षित किया। इसके साथ ही प्रदेश की अन्य लोककलाओं की प्रस्तुतियां भी हुईं। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधान, लयबद्ध नृत्य और लोकसंगीत ने दर्शकों को उत्तर प्रदेश की विविध लोकपरंपराओं से परिचित कराया। ब्रज की सांस्कृतिक छटा से लेकर बुंदेलखंड की लोक विरासत तक, इन प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध नृत्य और संगीत परंपरा की झलक देखने को मिली।

भारत पर्व के दौरान उत्तर प्रदेश पर्यटन मंडप में कई विशिष्ट अतिथियों ने भी भ्रमण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंडप का दौरा किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक आशीष कुमार ने उनका स्वागत किया और प्रदेश में पर्यटन के विकास तथा 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की भावना के तहत आपसी सहयोग की संभावनाओं की जानकारी दी। गुजरात सरकार के पर्यटन राज्यमंत्री डॉ. जयराम गामित ने भी उत्तर प्रदेश मंडप पहुंचकर प्रदेश के पर्यटन स्थलों, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की जानकारी ली।

अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक कार्य विभाग अमृत अभिजात ने बताया कि पर्यटन का सीधा संबंध किसी क्षेत्र की संस्कृति, शिल्पकला, खानपान और परंपराओं से होता है। भारत पर्व में उत्तर प्रदेश की भागीदारी के माध्यम से इन सभी विशेषताओं को एक मंच पर प्रस्तुत किया जा रहा है। उन्होंने बताया प्रदेश के पर्यटन स्थलों, पारंपरिक उत्पादों, क्षेत्रीय व्यंजनों और लोककलाओं को प्रदर्शित करने का उद्देश्य लोगों के बीच उत्तर प्रदेश के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें प्रदेश के विविध पर्यटन अनुभवों से परिचित कराना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed