उत्तर प्रदेश में बड़ा रेल हादसा हुआ है। रायबरेली में न्यू फरक्का एक्सप्रेस डिरेल हो गई है। ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतरने की खबर है। हादसे में अब तक 5 यात्रियों की मौत की खबर है।
2 of 12
train accident
- फोटो : अमर उजाला
अभी मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। सैकड़ों यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर राहत और बचाव का कार्य शुरू हो गया है।
जानकारी के अनुसार, यह ट्रेन मालदा से रायबरेली होते हुए दिल्ली जा रही थी। रायबरेली से 6 किलोमीटर दूर हरिचंदपुर रेलवे स्टेशन पर न्यू फरक्का एक्सप्रेस सुबह करीब साढ़े चार बजे डिरेल हो गई।
4 of 12
train accident
- फोटो : अमर उजाला
ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। बताया जा रहा है कि ट्रेन के डिब्बे लाइन से उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों की संख्या सैकड़ों में बताई जा रही है। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
फिलहाल, लखनऊ और वाराणसी से एनडीआरएफ की टीमे मौके के लिए रवाना हो चुकी है। ग्रामीण और रेलवे स्टेशन कर्मचारी यात्रियों को बचाने में जुटे हैं।