{"_id":"5bbc4f00867a55285c32292c","slug":"lucknow-jaipur-double-decker-train-is-not-running-due-to-lack-of-maintenance","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रेन का शेड्यूल डेढ़ साल पहले जारी, पर यात्रियों को नहीं मिल रही डबल डेकर ट्रेन की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन का शेड्यूल डेढ़ साल पहले जारी, पर यात्रियों को नहीं मिल रही डबल डेकर ट्रेन की सुविधा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ जयपुर डबल डेकर एक्सप्रेस में मेंटेनेंस का अड़ंगा लग गया है। मगर कोई इसकी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है, जिसकी वजह से ट्रेन पटरियों पर आ ही नहीं पा रही। जबकि ट्रेन का शेड्यूल व टाइमिंग करीब डेढ़ साल पहले ही जारी हो चुका है। ट्रेन संख्या 12583/84 लखनऊ जंक्शन-आनंदविहार डबल डेकर एक्सप्रेस लखनऊ से आनंदविहार तक चलती है। वहीं दूसरी ओर ट्रेन संख्या 12985/86 जयपुर-दिल्ली सरायरोहिल्ला डबल डेकर एक्सप्रेस दिल्ली से जयपुर के लिए रोजाना चलती है।
- फोटो : डेमो
ट्रेन को लखनऊ से जयपुर तक चलाने के लिए गत वर्ष 31 मार्च को दोनों ट्रेनों के रैक एक कर दिए गए। रेलवे बोर्ड ने ट्रेन को लखनऊ जंक्शन से जयपुर तक चलाने को अनुमति भी दे दी और टाइमटेबल व शेड्यूल भी जारी कर दिया गया। ट्रेन को हफ्ते में सातों दिन चलाने की योजना है। लेकिन करीब डेढ़ साल बीतने के बाद भी ट्रेन पटरियों पर नहीं आ सकी है, जिसकी वजह है मेंटेनेंस। दरअसल, ट्रेन कोअपना सफर पूरा करने के बाद साफ-सफाई, मेंटेनेंस वगैरह की जरूरत पड़ती है।
- फोटो : डेमो
रेलवे बोर्ड के अधिकारियों की मानें तो पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ जंक्शन से चलकर दिल्ली और फिर जयपुर जाने वाली डबल डेकर के मेंटेनेंस का जिम्मा कोई भी लेने को तैयार नहीं है। पूर्वोत्तर, उत्तर व उत्तर पश्चिम रेलवे जोन में कोई भी मेंटेनेंस के लिए आगे नहीं आ रहा है। ऐसे में ट्रेन का संचालन अटका हुआ है, जिसकी वजह से लखनऊ से जयपुर जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, यह ट्रेन पैसेंजरों को सुबह करीब आठ बजे लखनऊ जंक्शन से लेकर रवाना होगी और रात दस बजे तक जयपुर पहुंचा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
पहली बार खुलेगा गुरुग्राम का रास्ता
लखनऊ से हरियाणा के गुरुग्राम का पहली बार रास्ता खुलेगा। लखनऊ जयपुर डबल डेकर एक्सप्रेस के रूट में गुरुग्राम को जोड़ा गया है, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए दिल्ली जाने वाले यात्रियों व गुरुग्राम की मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करने वालों को सीधा रूट मिल जाएगा। ऐसे ही जयपुर डबल डेकर में कई रूटों को जोड़ा गया है, जबकि कुछ पुराने स्टेशन हटाए गए हैं।

यह है टाइमटेबल
लखनऊ-जयपुर डबलडेकर एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन से सुबह 7.50 बजे रवाना होकर शाहजहांपुर सुबह 10.13 बजे पहुंचेगी। बरेली सुबह 11.21 बजे, मुरादाबाद दोपहर एक बजे, गढ़मुक्तेश्वर दोपहर 2.02 बजे, गाजियाबाद दोपहर 3.13 बजे, दिल्ली कैंट शाम 5.53 बजे, गुरुग्राम शाम 6.12 बजे और रात दस बजे जयपुर पहुंच जाएगी। वहीं वापसी में जयपुर से ट्रेन सुबह 6 बजे चलकर रात पौने नौ बजे लखनऊ पहुंच जाएगी।