फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गेस्टहाउस में बीवी-बच्चों सहित बंधक मिले बीडीसी सदस्य, तस्वीरें....

Thu, 21 Jan 2016 04:44 PM IST
Updated Thu, 21 Jan 2016 04:44 PM IST
विज्ञापन

गेस्टहाउस में बीवी-बच्चों स‌हित बंधक मिले बीडीसी सदस्य, तस्वीरें....

bdc members get trapped in a guest house in kanpur

कानपुर में बर्रा के दरोगा गेस्ट हाउस में बुधवार रात बीडीसी सदस्यों को बंधक बनाने की सूचना पर कई थानों की फोर्स ने घेराबंदी कर तलाशी ली। यहां 37 बीडीसी सदस्य कमरों में सोते मिले। इनमें नौ महिला सदस्य भी हैं जो बाल-बच्चों सहित गेस्ट हाउस में थीं।

गेस्टहाउस में बीवी-बच्चों स‌हित बंधक मिले बीडीसी सदस्य, तस्वीरें....

bdc members get trapped in a guest house in kanpur

पुलिस कंट्रोल रूम पर बंधक बनाने की सूचना मिलने पर गोविंद नगर, बाबूपुरवा सर्किल फोर्स और बिधनू पुलिस पहुंच गई और देर रात तक बीडीसी सदस्यों से पूछताछ जारी थी। सभी सदस्य बसपा के बताए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि 7 फरवरी को होने वाले ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए इन सदस्यों को खरीद-फरोख्त कर यहां रोके रखा गया था।

गेस्टहाउस में बीवी-बच्चों स‌हित बंधक मिले बीडीसी सदस्य, तस्वीरें....

bdc members get trapped in a guest house in kanpur

पुलिस बसें बुलवाकर सभी सदस्यों को उनके घरों तक पहुंचाने की तैयारी कर रही थी। बर्रा शास्त्री चौक चौराहे पर मानसिंह यादव का दरोगा गेस्ट हाउस है। बुधवार रात 12 बजे किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी कि बीडीसी सदस्यों को इस गेस्टहाउस में बंधक बनाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही गोविंद नगर और बाबूपुरवा पुलिस ने गेस्टहाउस घेर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गेस्टहाउस में बीवी-बच्चों स‌हित बंधक मिले बीडीसी सदस्य, तस्वीरें....

bdc members get trapped in a guest house in kanpur

गेस्टहाउस के अंदर पहुंचने पर पुलिस को कई कमरों में बिधनू ब्लाक के खिरसा, अफजलपुर, सपई, बिधनू कस्बा, पतारा, सेन पूरब, सेन पारा सहित अन्य क्षेत्रों के बीडीसी सदस्य खाते-पीते-सोते मिले।

विज्ञापन

गेस्टहाउस में बीवी-बच्चों स‌हित बंधक मिले बीडीसी सदस्य, तस्वीरें....

bdc members get trapped in a guest house in kanpur

महिला सदस्यों के साथ उनके पति भी थे। कई सदस्य छत पर छिपे मिले। चार पानी की टंकी के पीछे छिपे थे। पूछताछ में सभी बीडीसी सदस्यों ने अपनी इच्छा से यहां आने की बात बताई। जबकि सूत्रों ने बताया कि बीडीसी खरीद फरोख्त के लिए सभी को वहां इकट्टा किया गया था। उनके मोबाइल भी जब्त कर लिए गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed