{"_id":"5fa3c3078ebc3ea3736f3fa7","slug":"bartan-bazar-prepared-for-selling-on-dhanteras-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सज-धज कर बर्तन बाजार तैयार, राशि अनुसार करें खरीदारी, यहां देखें- शुभ मुहूर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सज-धज कर बर्तन बाजार तैयार, राशि अनुसार करें खरीदारी, यहां देखें- शुभ मुहूर्त
Thu, 05 Nov 2020 02:47 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
नरेश शर्मा, अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 05 Nov 2020 02:47 PM IST
विज्ञापन
बर्तनों की धूम
- फोटो : अमर उजाला
धनतेरस से पहले पुष्य नक्षत्र के लिए लखनऊ के बर्तन बाजार सज-धजकर तैयार है। पुराणों के अनुसार पुष्य नक्षत्र योग में सोने व चांदी के गहनों, वाहन और बर्तन खरीदना सबसे शुभ माना गया है। इस बार पुष्य नक्षत्र 7 नवंबर की सुबह 8:04 बजे से शुरू होकर 8 नवंबर की सुबह 8:44 बजे तक रहेगा। इस पुष्प नक्षत्र के लिए आभूषण, वाहन और बर्तन बाजार सज धज कर तैयार हो चुके। बर्तन बाजार में इस बार कई आइटम बिल्कुल नए आए, जो ग्राहकों को बहुत भा रहे हैं। इनमें मल्टीपल कड़ाही सबसे लेटेस्ट है, जिसे गृहणियां खूब पसंद कर रही है। इसकी खासियत है कि इसमें ढोकला, इडली, मोदक और मोमोज जैसे स्वादिष्ट आइटम भी घर में बना सकते हैं। इस कड़ाही में इन व्यंजनों को तैयार करने के लिए अलग-अलग पॉट दिए गए हैं। कारोबारियों ने बताया कि इस मल्टीपल कड़ाही को लोग गिफ्ट देने के लिए पसंद कर रहे हैं। एक मल्टीपल कढ़ाई की कीमत 1850 से 2000 रुपये तक है।
हरिश्चंद्र अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
तांबे का तवा और कुकर भी बाजार में
यहियागंज व्यापार मंडल के संरक्षक हरिश्चंद्र अग्रवाल ने बताया की इस वर्ष तांबे का तवा और कुकर बाजार में उतारा गया है, जो ग्राहकों को बहुत पसंद आ रहा है। खास तौर पर सेहत को लेकर लोग जागरूक हो रहे हैं और ज्यादा से ज्यादा तांबे के बर्तनों का उपयोग कर रहे हैं।
1000 में अप्पा मेकर
साउथ इंडियन व्यंजनों के रुझान को देखते हुए कई कंपनियों ने अप्पा मेकर को बाजार में उतारा है। इसकी कीमत 1000 रुपये हैं, जिसमें साउथ इंडियन डिश इडली और अप्पा को घर में तैयार किया जा सकता है।

पूजा का दीपक
- फोटो : अमर उजाला
पूजा के नए बर्तनों का धमाल
यहियागंज के पूजन बर्तन भंडार के कारोबारी सचिन कोहली ने बताया इस बार दीपावली के लिए खासतौर पर दो वेरायटी नई आई हैं। इनमें कमल पुष्प दीपक और पूजा की थाली शामिल हैं। कमल पुष्प दीपक की कीमत 100 से 300 रुपये और पूजा की थाली 200 से 300 रुपये तक है।
3500 का नॉन स्टिक पॉट
इस बार बाजार में पहली बार नॉन स्टिक पॉट आया है। दावत के दौरान इसका इस्तेमाल राइस और बिरयानी रखने में किया जाता है। यह एल्युमीनियम से बना होता है जबकि इसके हैंडल और ढक्कन स्टील के होते हैं। इसकी कीमत 3500 रुपये हैं। इसे भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

खरीदारी करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
बर्तनों की नई वेरायटी
यहियागंज के कारोबारी नितेश ने बताया इस साल कई कंपनियों ने जलपान गृह एवं भोजनालय में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों की नई वेरायटी बाजार में उतारी है। सभी बर्तन तांबे और इस्पात के बने हैं। इनका बाहरी हिस्सा तांबे और अंदर इस्पात लगा है। इनमें हांडी, बाल्टी, कड़ाही शामिल हैं।

इन खास बर्तनों की धूम
तांबे का कुकर 6000 से 8000 तक
इस्पात कुक वेयर 3000 से 3500 तक
नॉन स्टिक कुकर 3000 से 4000 तक
नॉन स्टिक फ्राइपेन 2000 से 2500 तक
नॉन स्टिक कड़ाही 2,000 से 2500 तक
पूजा थाली 1500 से 18000 तक
तांबे का तवा 800 से 1000 तक
ढक्कनदार हांडी 1000 से 1200 तक
बिना ढक्कन की हांडी 550 से 600 तक
स्टील कड़ाही 250 से 300 तक
कॉपर हांडी 520 से 600 तक
तांबे की बाल्टी 520 से 600तक
तांबे की कढ़ाई 350 से 400 तक
तांबे का कुकर 6000 से 8000 तक
इस्पात कुक वेयर 3000 से 3500 तक
नॉन स्टिक कुकर 3000 से 4000 तक
नॉन स्टिक फ्राइपेन 2000 से 2500 तक
नॉन स्टिक कड़ाही 2,000 से 2500 तक
पूजा थाली 1500 से 18000 तक
तांबे का तवा 800 से 1000 तक
ढक्कनदार हांडी 1000 से 1200 तक
बिना ढक्कन की हांडी 550 से 600 तक
स्टील कड़ाही 250 से 300 तक
कॉपर हांडी 520 से 600 तक
तांबे की बाल्टी 520 से 600तक
तांबे की कढ़ाई 350 से 400 तक