PICS: इनकी हड़ताल ने लगाया 1400 करोड़ का चूना
राजधानी में बुधवार को बैंकों की हड़ताल से करीब 1400 करोड़ रुपए का लेनदेन ठप हो गया।
PICS: इनकी हड़ताल ने लगाया 1400 करोड़ का चूना
इस हड़ताल के चलते प्रदेशभर में करीब 62 हजार कर्मचारियों ने काम नहीं किया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की इस हड़ताल में सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों ने हिस्सा लिया।
PICS: इनकी हड़ताल ने लगाया 1400 करोड़ का चूना
ये देखिए, लखनऊ में हजरतगंज स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा में कैसा सन्नाटा पसरा रहा। इस पूर्व घोषित हड़ताल के तहत सभी बैंक अधिकारी और कर्मचारी अपने कार्यालय से बाहर आ गए।
PICS: इनकी हड़ताल ने लगाया 1400 करोड़ का चूना
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से कर्मचारी बड़ी संख्या में साथ निकले और अन्य कर्मचारियों को साथ लेते हुए हजरतगंज स्थित इलाहाबाद बैंक कार्यालय पहुंचे।
PICS: इनकी हड़ताल ने लगाया 1400 करोड़ का चूना
इन बैंक कर्मचारियों की मुख्य मांगे थी कि उन्हे 25 प्रतिशत वेतन वृद्घि दी जाए। हर पांच वर्ष में बैंक कर्मचारियों का वेज-रिव्यू होता है और इस बार ये 25 प्रतिशत दिया जाना था।