लखनऊ के निगोहां कस्बे में किराए के मकान में रहकर इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक छात्र रब्बानी अंसारी (20) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में पंखे से लटकता मिला। छात्र के पिता ने साथ रहकर पढ़ाई करने वाले चार छात्र और एक छात्रा के खिलाफ तहरीर दी।
2 of 8
रब्बानी (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
इस पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आपसी विवाद और प्रेम प्रसंग में खुदकुशी का मामला मानकर पड़ताल कर रही है। महानगर के गोपालपुरवा निवासी मोहम्मद नसीर अंसारी का बेटा रब्बानी अंसारी निगोहां के बाबू सुंदर सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र था।cr
उसने निगोहां कस्बे में राजन गुप्ता के मकान में किराए पर कमरा लिया। इसमें वह चार साथियों विकास कुमार, अभिषेक सिंह, मनजीत सिंह और रजनीकांत के साथ रहता था। इसी मकान में छात्रा मोहिता भी रहती थी। पिता नसीर के मुताबिक, बृहस्पतिवार देर रात साथ रहने वाले छात्रों ने मोबाइल पर सूचना दी कि रब्बानी की तबीयत ज्यादा खराब हो गई है। उसे ट्रॉमा सेंटर लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलने पर नसीर पहुंचे।
पिता के मुताबिक, वह ट्रॉमा सेंटर पर इंतजार कर रहे थे। कुछ देर बाद रब्बानी के साथी उसे बाइक से ही लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। नसीर ने बताया कि छात्रों से पूछने पर पता चला कि रब्बानी देर रात अपने कमरे में गया और फांसी लगा ली। पंखे से लटकता देख छात्रों ने आनन-फानन उसे नीचे उतारा और परिवारीजनाें को सूचना देने के साथ ट्रॉमा ले गए।
साथ रहने वाले छात्रों ने बताया कि रात को सभी अपने कमरे में मौजूद थे। इस बीच किसी बात को लेकर रब्बानी की अन्य छात्रों से कहासुनी हुई। इसके बाद वह कमरे में चला गया। दरवाजा बंदकर चादर का फंदा बनाकर लटक गया। छात्रों ने उसे काफी आवाज दी, लेकिन दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने तोड़ दिया।