{"_id":"5b0577384f1c1bd3408b7350","slug":"when-the-teenager-opened-secrets-of-her-mother-s-boyfriend-before-the-judge","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब मासूम ने जज के सामने खोल दी मां के ब्वॉयफ्रेंड की पोल, अदालत ने सुना दिया ये फैसला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जब मासूम ने जज के सामने खोल दी मां के ब्वॉयफ्रेंड की पोल, अदालत ने सुना दिया ये फैसला
Sat, 26 May 2018 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 26 May 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Sexual Assault
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के अशोक विहार इलाके में घर से भागी किशोरी को पुलिस ने बरामद कर कोर्ट में पेश किया। 164 के बयान में किशोरी ने जो खुलासा किया, सभी के होश उड़ गए। किशोरी ने बताया कि उसकी मां का ब्वॉयफ्रेंड उसके साथ दुष्कर्म और छेड़छाड़ करता है।इससे परेशान होकर वह अपने दोस्त के घर रहने चली गई थी। कोर्ट ने फौरन मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर फौरन उसे गिरफ्तार करने के आदेश दिए।
2 of 4
Sexual harassment
पुलिस ने आरोपी राजेश उर्फ राजू (40) को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं किशोरी की मां से भी पूछताछ की जा रही है। किशोरी ने अपने घर से जाने से इंकार कर दिया है। पुलिस ने फिलहाल उसे चिल्ड्रेन होम भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक 13 वर्षीय किशोरी अपनी मां के साथ अशोक विहार इलाके में रहती है। कुछ समय पूर्व किशोरी के पिता की मौत हो गई। इसके कुछ दिनों बाद किशोरी की मां का दोस्त राजेश उर्फ राजू घर आने लगा। राजेश का इलाके में केबल का काम है और वह दिल्ली की एक राजनीतिक पार्टी का नेता भी बताया जाता है।
3 of 4
यौन उत्पीड़न
किशोरी के मुताबिक एक दिन उसने मां को राजेश के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद आरोपी ने शुरूआत में किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। बाद में कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने मां को सारी बात बताई, लेकिन उसने इसे नजरअंदाज कर दिया। परेशान होकर किशोरी करीब दो सप्ताह पूर्व घर से चली गई। इधर-उधर तलाश करने के बाद किशोरी की मां ने उसकी गुमशुदगी अशोक विहार थाने में दर्ज करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Sexual relation
- फोटो : LAURÈNE BOGLIO
इधर पुलिस ने 17 मई को किशोरी को उसके एक दोस्त के घर से बरामद कर लिया। किशोरी को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने जब उसके 164 के बयान कराए तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।