{"_id":"58b0420c4f1c1b1b4bb23a7d","slug":"azam-khan-helicopter-landed-in-a-field","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्रैश होने से बचा आजम खां का हेलीकॉप्टर, इमरजेंसी लैंडिंग, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रैश होने से बचा आजम खां का हेलीकॉप्टर, इमरजेंसी लैंडिंग, तस्वीरें
Sat, 25 Feb 2017 10:13 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 25 Feb 2017 10:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी के बहराइच के कैसरगंज से चुनावी सभा कर लखनऊ लौटते वक्त सूबे के कैबिनेट मंत्री और सपा नेता आजम खां का हेलीकॉप्टर शुक्रवार को अचानक खराब हो गया। पायलट ने आलू के खेत में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करा दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हेलीकॉप्टर में आजम खां के साथ शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी, सुरक्षाकर्मी व पायलट समेत कुल पांच लोग सवार थे। सभी बाल-बाल बच गए।
2 of 7
जहांगीराबाद थानाक्षेत्र के करंद गांव में शाम करीब छह बजे तेज आवाज करता हुआ हेलीकॉप्टर नीचे उतरने लगा तो वहां आलू की खोदाई कर रहे रामशंकर गौतम ने इशारा करके खुदे हुए खेत में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग कराई।
3 of 7
हेलीकॉप्टर से आजम खां और वसीम रिजवी को लेकर सुरक्षा कर्मी बाहर निकले और घटना की सूचना लखनऊ दी। थोड़ी ही देर में स्थानीय पुलिस और पड़ोस के बहादुरपुर गांव में रहने वाले क्षेत्रीय विधायक रामगोपाल रावत मौके पर पहुंच गए। रावत वहां से सभी को अपने घर ले गए। इस बीच एसपी, एडीएम समेत सभी आला अफसर भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने बताया कि कैसरगंज में चुनावी सभा के बाद शाम करीब 5:45 बजे हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी थी। 15 मिनट बाद ही पंखे में तेज आवाज सुन पायलट ने हेलीकॉप्टर में खराबी आने की बात बताई। यह सुनते ही सभी के चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगीं। वसीम ने बताया कि पायलट ने सूझबूझ से इमरजेंसी लैंडिंग कर सबकी जान बचा ली।
विज्ञापन
5 of 7
विधायक रामगोपाल रावत के घर पहुंचे आजम खां ने मीडिया से कहा कि खुदा का शुक्र है कि सभी बच गए। हेलीकॉप्टर में क्या गड़बड़ी हुई, इसके बारे में इंजीनियर जांच करके बताएंगे। वहीं वसीम रिजवी ने कहा कि मंत्री की सुरक्षा में लापरवाही हुई है, जांच की मांग करेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।