{"_id":"5bd2eb42bdec22696d78101f","slug":"auspicious-time-for-laxmi-pujan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दिन भर में चार मुहूर्त, यहां देखें- सबसे उत्तम मुहूर्त का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दिन भर में चार मुहूर्त, यहां देखें- सबसे उत्तम मुहूर्त का समय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 26 Oct 2018 03:54 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस के साथ ही शहर में दीपोत्सव की रौनक छाने लगेगी। धनतेरस, छोटी दिवाली, बड़ी दिवाली, गोवर्धन पूजा से भईया दूज तक लगातार पांच दिन शहर त्योहारी उत्सव में डूब जाएगा। चारों तरफ शॉपिंग, धूम धड़ाके और जश्न का माहौल होगा। अन्नकूट पूजा, जमघट के बाद भईया दूज भी रंग बिखेरेगा।
दिवाली 2017
- फोटो : SELF
इस बार दीपावली पर महालक्ष्मी पूजन के लिए सात नवंबर को तड़के सुबह से रात तक चार शुभ मुहूर्त मिल रहे हैं। ऐश्वर्य व लक्ष्मीकारक स्थिर वृष लग्न होने से इस मुहूर्त में गृहस्थ के साथ व्यापारियों के लिए भी लक्ष्मी पूजन शुभ रहेगा। ज्योतिषियों के मुताबिक शाम 5:41 बजे से 7:38 बजे तक पूजन का सबसे शुभ मुहूर्त है। इस समय लक्ष्मीकारक स्थिर वृष लग्न रहेगी।
डेमो
आचार्य प्रदीप ने बृहस्पतिवार को बताया कि 6 नवंबर की रात 8:26 बजे से अमावस्या लग जाएगी, जो 7 नवंबर को रात 8:16 बजे तक रहेगी। दीपावली पर गणेश-लक्ष्मी और कुबेर की पूजा के लिए शाम 5:41 बजे 7:38 बजे तक स्थिर वृष लग्न में दीपावली पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त निकल रहा है। इस लग्न में पूजा करना गृहस्थ और व्यापारियों के लिए उत्तम रहेगा। इसके अलावा सुबह, दोपहर और महानिशा पूजन करने वालों के लिए देर रात की अन्य लग्नों में भी पूजन करना श्रेयस्कर रहेगा। अरसे बाद अमावस्या को स्वाति नक्षत्र का संयोग भी रात में ही मिल रहा है, जिस नक्षत्र में महालक्ष्मी विचरण करती हें।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
गोधूलि बेला में भी पूजा का शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य के मुताबिक प्रतिष्ठान चलाने वाले व्यापारी शुभ मुहूर्त लग्न के अलावा सूर्यास्त के समय गोधूलि बेला में भी पूजन कर सकते हैं। सूर्यास्त के समय से एक घड़ी पहले (24 मिनट) और सूर्यास्त के एक घड़ी बाद के समय में पूजन करना श्रेयस्कर रहेगा।
ज्योतिषाचार्य के मुताबिक प्रतिष्ठान चलाने वाले व्यापारी शुभ मुहूर्त लग्न के अलावा सूर्यास्त के समय गोधूलि बेला में भी पूजन कर सकते हैं। सूर्यास्त के समय से एक घड़ी पहले (24 मिनट) और सूर्यास्त के एक घड़ी बाद के समय में पूजन करना श्रेयस्कर रहेगा।
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
बड़े त्योहार पर्व
तारीख त्योहार
5 नवंबर धनतेरस
6 नवंबर रूप चतुर्दशी, नरक चतुर्दशी, छोटी दीपावली
7 नवंबर दीपावली
8 नवंबर गोवर्धन पूजा/अन्नकूट/जमघट
9 नवंबर भइया दूज
तारीख त्योहार
5 नवंबर धनतेरस
6 नवंबर रूप चतुर्दशी, नरक चतुर्दशी, छोटी दीपावली
7 नवंबर दीपावली
8 नवंबर गोवर्धन पूजा/अन्नकूट/जमघट
9 नवंबर भइया दूज