लाॅकडाउन और खिंचा तो शहनाई के लिए सर्दियों तक का इंतजार करना पड़ सकता है। मई और जून में 22 लग्न हैं लेकिन ज्योतिषीय उतार-चढ़ाव और लॉकडाउन के बाद के बदले हालात के चलते इस पर असर पड़ सकता है। शुक्र अस्त होने के बाद 1 जुलाई से देवता 25 नवंबर तक के लिए सो जाएंगे। ऐसे में अगर मई-जून की गिनी-चुनी लग्न में शादी-ब्याह नहीं हो सके तो उन्हें लग्न के लिए नवंबर और दिसंबर की गिनती की बची लग्न का ही इंतजार करना पड़ेगा।
{"_id":"5e9036328ebc3e72b96fce6d","slug":"auspicious-date-for-marrige-in-may-june-and-november","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लाॅकडाउन बढ़ा तो सर्दियों में ही बजेगी शहनाई, यहां देखें- वर्ष के बचे विवाह मुहूर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाॅकडाउन बढ़ा तो सर्दियों में ही बजेगी शहनाई, यहां देखें- वर्ष के बचे विवाह मुहूर्त
Fri, 10 Apr 2020 08:23 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 10 Apr 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ के गोमती नगर निवासी आचार्य प्रदीप ने बताया कि कोरोना और लॉकडाउन के चलते वैवाहिक लग्नों का संतुलन डगमगा गया है। 13 अप्रैल के बाद से खरमास समाप्त जरूर हो रहा है, लेकिन इसके बाद अप्रैल में कुछ लग्ने ही मिल रही हैं। उसके बाद मई और जून में लगन हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : getty images
लॉकडाउन के मौजूदा हालात को देखते हुए ऐसा लगता है कि लोग शादियों की तारीख आगे बढ़ाएंगे। कई लोगों ने अप्रैल और मई के प्रस्तावित विवाह आगे शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी है। मई-जून में जिनके विवाह नहीं हो पाएंगे तो जुलाई से नवंबर तक चलने वाले चातुर्मास के बाद नवंबर और दिसंबर में गिनती के लग्न ही मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
शुक्र अस्त और चौमासा के चलते घटेंगी लग्न
अलीगंज के ज्योतिषी एसएस नागपाल ने बताया कि 13 अप्रैल को सूर्य मेष में प्रवेश करेंगे। 14 मार्च से चल रहा खरमास भी समाप्त हो जाएगा। अप्रैल में 5 से 6 लग्न ही हैं। लॉकडॉउन जारी रहा तो इनमें विवाह नहीं होंगे। मई-जून में जरूर कई लगने हैं, लेकिन 31 मई से 9 जून तक शुक्र अस्त रहेंगे। इसके चलते भी विवाह नहीं होंगे। एक जुलाई से देवशयनी एकादशी से चातुर्मास शुरू हो जाएगा, ये 25 नवंबर तक रहेगा। इस बीच भी विवाह आदि कार्य नहीं हो सकेंगे। 25 नवंबर से 13 दिसंबर तक 10 लग्न हैं। उसके बाद 16 दिसंबर से खरमास लग जाएगा और मकर संक्रांति 14 जनवरी 2021 तक विवाह आदि कार्य नहीं हो सकेंगे।

वर्ष केे बचे विवाह मुहूर्त
मई : 1 से 4 मई, 6 से 13 मई, 17 से 19 मई, 23 से 24 मई।
जून : 13 से 15 जून, 25 से 30 जून
नवंबर : 26, 29, 30
दिसंबर : 1 से 2, 6 से 11 और 13 दिसंबर।
मई : 1 से 4 मई, 6 से 13 मई, 17 से 19 मई, 23 से 24 मई।
जून : 13 से 15 जून, 25 से 30 जून
नवंबर : 26, 29, 30
दिसंबर : 1 से 2, 6 से 11 और 13 दिसंबर।