Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Westerly winds cause mercury to plummet, temperatures dip below 10 degrees in these districts; alert issue

यूपी: प्रदेश में पछुआ के असर से गिरा पारा, इन जिलों में दस डिग्री के नीचे तक पहुंचा तापमान; अलर्ट हुआ जारी

Wed, 25 Nov 2026 07:25 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 25 Nov 2026 07:25 AM IST
सार

यूपी में सर्दी का असर नवंबर के अंतिम सप्ताह में साफ दिखने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनो सर्दी का असर और बढ़ेगा। 

विज्ञापन
UP: Westerly winds cause mercury to plummet, temperatures dip below 10 degrees in these districts; alert issue
यूपी के मौसम में होगा बदलाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 प्रदेश में पछुआ हवाओं के चलने से मंगलवार को सर्दी में और बढ़ोतरी हुई। हरदोई, कानपुर, इटावा, नजीबाबाद, मुजफ्फर नगर आदि जिलों में रात का पारा दस डिग्री या इससे भी नीचे आ गया। 15 से 20 किमी की रफ्तार से चली पछुआ के असर से ज्यादातर जिलों में धूप की तपिश कम रही। इसके साथ ही कोहरा भी छंटा। मंगलवार को प्रदेश में कहीं भी घना कोहरा नहीं रहा।

विज्ञापन


माैसम विभाग का कहना है कि बुधवार को प्रदेश के तराई समेत कुछ इलाकों में सुबह हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंट जाएगा।
विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, अगले दो से तीन दिनों में ठंडी पछुआ हवाओं के असर से दिन और रात के तापमान में एक दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के आसार हैं। इससे सुबह और रात में ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को मुरादाबाद में अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं, हरदोई में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडी रात रही।

Trending Videos

पांच डिग्री तक लुढ़का रात का पारा

UP: Westerly winds cause mercury to plummet, temperatures dip below 10 degrees in these districts; alert issue
यूपी के मौसम में होगा बदलाव। - फोटो : अमर उजाला।

राजधानी में पछुआ के जोर से पारा गिरना शुरू हो गया है। इसके असर से ठंड बढ़ने लगी है। बीते दो दिनों में यहां रात के पारे में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को लखनऊ में दिन में 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली ठंडी पछुआ हवाएं चलीं। दिन में गुनगुनी धूप रही लेकिन सुबह-शाम अब ठंड चुभने लगी है और लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार सुबह हल्का कोहरा छाया रह सकता है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंट जाएगा। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों में ठंडी पछुआ हवाओं के चलते दिन और रात के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आ सकती है। 

मंगलवार को अधिकतम तापमान स्थिर रहते हुए 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री की गिरावट के साथ 12.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक रहा।

रात में सबसे कम तापमान वाले जिले

  • हरदोई - 9.5 डिग्री सेल्सियस
  • मुजफ्फरनगर- 9.8 डिग्री सेल्सियस
  • इटावा- 10 डिग्री सेल्सियस
  • नजीबाबाद- 10.2 डिग्री सेल्सियस
  • कानपुर- 10.6 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed