Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: The SP-Congress alliance used terms like "beggars" and "don't carry bags," but there was no bitterness

यूपी: सपा-कांग्रेस गठबंधन में आए भीख और 'बस्ता लगाने वाले लोग नहीं' जैसे शब्द, जानिए किस स्तर पर पहुंची बातचीत

Wed, 25 Nov 2026 07:06 AM IST
रोहित मिश्र अजीत बिसारिया, अमर उजाला नेटवर्क लखनऊ
अजीत बिसारिया, अमर उजाला नेटवर्क लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 25 Nov 2026 07:06 AM IST
सार

SP-Congress alliance: कांग्रेस और सपा के बीच हो रहे गठबंधन में दिल्ली में तो नेताओं की बयानबाजी हो रही हैं लेकिन लखनऊ के स्तर पर यह तल्खी नजर नहीं आती। 

विज्ञापन
UP: The SP-Congress alliance used terms like "beggars" and "don't carry bags," but there was no bitterness
राहुल गांधी और अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा और कांग्रेस के बीच भीख....बस्ते....सरीखे बयानों से दिल्ली में शुरू हुई तल्खी लखनऊ आते-आते ठंडी सी पड़ गई। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह कहकर कि 26 सीटें तो शुरुआत है, आपसी समझदारी से सीटें और भी बढ़ेंगी, गठबंधन के सियासी माहौल को थोड़ा खुशनुमा बना दिया। अलबत्ता सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस 181 या 130 से कम विधानसभा सीटों पर आ गई है, पर सपा नेतृत्व भी उसे 50 के अंदर रखने का मन बना चुका है। फिर परिणाम चाहे जो हो।

विज्ञापन


इंडिया गठबंधन के तहत दिल्ली में चल रही वार्ता के तहत कांग्रेस 130 सीटों की सूची लेकर सोमवार को समाजवादी पार्टी के पास पहुंची थी। इसमें रायबरेली और अमेठी की सीटें भी शामिल हैं। खास बात यह है कि इन दो जिलों में अमेठी, बछरावां, गौरीगंज, हरचंदपुर और ऊंचाहार सीटें भी कांग्रेस की सूची हैं, जो 2022 में सपा जीती थी। कांग्रेस यहां तीसरे-चौथे नंबर पर रही थी। सपा नेतृत्व ने स्पष्ट कर दिया है कि 2022 में जीती सीट छोड़ने का तो सवाल ही नहीं पैदा होता।
विज्ञापन


कांग्रेस ने सीटों को बंटवारे की सूची को श्रेणी में बांटा है। इसमें 46 सीटें ए श्रेणी में, जिन पर कांग्रेस समझौता नहीं करना चाहती है। 21 सीटें बी श्रेणी में हैं, जिन पर भी कांग्रेस अड़ी है। इस तरह से कुल 67 सीटें हैं, कांग्रेस हर हाल में लेना चाहती है। बाकी करीब 64 से 65 सीटें ऐसी हैं, जिन पर कांग्रेस लचीला रुख अपनाने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सीट मांग रहे भीख नहीं : इमरान मसूद

सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस के उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा कि कांग्रेस किसी से भीख नहीं मांग रही है। गठबंधन में सीट मांगने और आपसी सहयोग के बीच फर्क होता है। मुझे नहीं पता कि समाजवादी पार्टी की यह पेशकश कब आई और किसे मिली। सीट मांगने और गठबंधन में सहयोग करने के बीच अंतर होता है। गठबंधन में किसी को कुछ मांगने की जरूरत नहीं पड़ती, बल्कि दोनों दल आपसी सहमति और सहयोग से फैसला करते हैं। गठबंधन के भीतर यह आपसी सहयोग की बात होती है। हम बैठकर इस पर चर्चा करेंगे।

सम्मानजनक होना चाहिए समझौता : गौतम

कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि कांग्रेस की कोशिश होगी कि दोनों दलों के बीच समझौता हो जाए। उन्होंने कहा कि समझौता सौहार्दपूर्ण और सम्मानजनक होना चाहिए। सीटों का बंटवारा दोनों दलों की सहमति से हो और किसी को भी यह न लगे कि उस पर दबाव बनाया गया है।

इकरा हसन ने कहा कि अब तक दोनों दलों के बीच बातचीत सार्थक और सकारात्मक है। दोनों पार्टियों का नेतृत्व मिलकर अंतिम फैसला लेगा। उन्होंने कहा कि बातचीत अभी शुरू हुई है और इसे पूरा होने में एक-दो दिन लग सकते हैं। दोनों दलों के पास अपने-अपने प्रस्ताव हैं, बातचीत के दौरान एक-दूसरे के सामने रखा जाएगा। उम्मीद है कि अगले एक-दो दिन में सीट बंटवारे को लेकर स्थिति पूरी तरह से साफ हो जाएगी।

सपा की ओर से समिति में दलित सांसद अवधेश प्रसाद भी शामिल

UP: The SP-Congress alliance used terms like "beggars" and "don't carry bags," but there was no bitterness
सपा सांसद अवधेश प्रसाद। - फोटो : amar ujala

इस बीच सपा की बातचीत समिति में सपा नेता प्रो. रामगोपाल यादव, श्यामलाल पाल, राजीव राय, इकरा हसन के अलावा अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद को भी शामिल करने का एलान किया गया है। सपा का कहना है कि दलितों का प्रतिनिधित्व सही तरीके से करने के लिए अयोध्या सांसद का नाम बातचीत समूह में जोड़ा गया है। सपा सांसद राजीव राय ने कहा कि हम सीटों की संख्या को लेकर चर्चा करेंगे। दूसरे दौर की बातचीत के बाद दोनों पक्षों ने कहा है कि बातचीत सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई है। उम्मीद की जा रही है कि आज की बैठक के बाद सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय हो सकता है, लेकिन 26 और 130 के बीच का फासला बताता है कि अभी एक-दो दौर की बातचीत और लग सकती है।

सीट बंटवारे पर अखिलेश ही लेंगे अंतिम निर्णय

सूत्र बताते हैं कि दिल्ली में होने वाली वार्ता में उतनी ही बात होगी, जितनी अखिलेश यादव से सपा की वार्ता समिति ने सहमति ली है। इसलिए सीट बंटवारे पर अंतिम निर्णय सपा अध्यक्ष का ही होगा। सपा अध्यक्ष पहले ही कह चुके हैं कि इंडिया गठबंधन के तहत जिस राज्य में जो दल ज्यादा ताकतवर है, सीट बांटने की जिम्मेदारी उसी पर छोड़ी जानी चाहिए।

कांग्रेस के पास बस्ता लगाने तक के लिए लोग नहीं : प्रो. रामगोपाल

UP: The SP-Congress alliance used terms like "beggars" and "don't carry bags," but there was no bitterness
बैठक के बाद सपा नेता रामगोपाल व कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम ने दिया बयान। - फोटो : amar ujala

सपा के प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि कांग्रेस के पास बूथ पर बस्ता लगाने वाले लोग नहीं हैं और उन्हें अपनी मन की सीटें चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बातचीत तब तक चलती रहेगी जब तक कोई फैसला नहीं हो जाता। कांग्रेस को हारने के लिए सीटें थोड़ी ही दी जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास बूथ पर बस्ता लगाने वाले लोग नहीं हैं। यहां बता दें कि प्रो. रामगोपाल ने मंगलवार को आधिकारिक रूप से सबसे पहले मीडिया के सामने स्वीकार किया कि हमने कांग्रेस को 26 सीटों का ऑफर वार्ता बैठक के पहले ही दिन दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed