आईआईएम रोड इलाके में रहने वाले डॉ. परवेज अंसारी के घर के बाहर एक कार खड़ी मिली। कार पर इंटीग्रल यूनिवर्सिटी का पास लगा था। छानबीन में पता चला कि परवेज वहां पर बतौर डॉक्टर तैनात था। कार परवेज के भाई शोएब के नाम है, जो सहारनपुर में रजिस्टर्ड है। फरीदाबाद से बरामद कार परवेज के नाम रजिस्टर्ड है।
Delhi Blast: हृदय रोग विशेषज्ञ है डॉ. परवेज... कार पर मिला यूनिवर्सिटी का पास, एटीएस ने लैपटॉप कब्जे में लिया
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 12 Nov 2025 01:05 PM IST
सार
इंटीग्रल विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने बताया कि डॉ. परवेज ने इंटीग्रल में सीनियर रेजिडेंट के रूप में काम किया था। इसके बाद यहीं पर असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनाती मिल गई। परवेज ने अपने इस्तीफे का कारण किसी अन्य संस्थान में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर चयनित होना बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन