{"_id":"624207d6fd02ee9ef25e8647fcad8dde","slug":"arunima-sinha-climbed-mount-rosa-switzerland","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी की बेटी: एवरेस्ट के बाद स्विटजरलैंड की चोटी भी फतह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी की बेटी: एवरेस्ट के बाद स्विटजरलैंड की चोटी भी फतह
Mon, 17 Aug 2015 02:38 AM IST
Updated Mon, 17 Aug 2015 02:38 AM IST
विज्ञापन
यूपी की बेटी: एवरेस्ट के बाद स्विटजरलैंड की चोटी भी फतह
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
(अंबेडकरनगर) पद्मश्री व एवरेस्ट विजेता अरुणिमा सिन्हा ने स्विटजरलैंड की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट रोसा पर भी विजय पताका लहरा दी। उन्होंने 15 अगस्त को यह कामयाबी उस वक्त हासिल की जब देशवासी स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहे थे। अरुणिमा ने चोटी पर तिरंगे को सेल्यूट किया व राष्ट्रगान गाया।
यूपी की बेटी: एवरेस्ट के बाद स्विटजरलैंड की चोटी भी फतह
2 of 5
रेल हादसे में अपना पैर गंवाने के बाद अरुणिमा लगातार सफलता की नई गाथा लिखती जा रही हैं। उन्होंने दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह किया।
यूपी की बेटी: एवरेस्ट के बाद स्विटजरलैंड की चोटी भी फतह
3 of 5
दुनिया की सात सबसे ऊंची पर्वत चोटियों को जीतने का संकल्प लेने वालीं अरुणिमा अब तक माउंट एवरेस्ट के अलावा दक्षिण अफ्रीका की किली मंजारो, रूस की अलब्रश तथा आस्ट्रेलिया की कोजस्को पर्वत चोटी को फतह कर चुकी हैं। इसी क्रम में उन्हेंने 15 अगस्त को स्विटजरलैंड की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट रोसा पर विजय पा ली। वहां उन्होंने तिरंगा लहराया। इस मौके के गवाह उनके रिश्तेदार ओमप्रकाश भी बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी की बेटी: एवरेस्ट के बाद स्विटजरलैंड की चोटी भी फतह
4 of 5
अरुणिमा ने ऐसा कार्यक्रम बनाया था कि जिस समय भारत में लोग स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहे हों, ठीक उसी समय वह पर्वत चोटी पर तिरंगा लहराएं। अरुणिमा व ओमप्रकाश ने माउंट रोसा की पर्वत चोटी पर पहुंचकर राष्ट्रगान गाया और तिरंगे को सेल्यूट किया।
विज्ञापन
यूपी की बेटी: एवरेस्ट के बाद स्विटजरलैंड की चोटी भी फतह
5 of 5
अरुणिमा ने इस सफलता का श्रेय अपने शुभचिंतकों को दिया है। कहा कि उनकी शुभकामनाओं की बदौलत ही वे इस मुकाम तक पहुंची हैं। उधर ओमप्रकाश ने बताया कि 17 अगस्त को स्विसटजरलैंड में अरुणिमा के स्वागत का आयोजन है। इसके बाद वे सब 19 अगस्त को नई दिल्ली लौटेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।