यूपी दिवस मनाने के लिए योगी सरकार ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जो कि 24 जनवरी से अगले तीन दिनों तक मनाया जाएगा। इस मौके पर थीम सांग लांच किया है प्ले बैक सिंगर व कंपोजर अनुपमा राग ने। थीम सांग लखनऊ के एक होटल में मंगलवार शाम को लांच कर दिया गया। अनुपमा इसके पहले लखनऊ महोत्सव और इंडियन ग्रामीण क्रिकेट लीग के लिए भी थीम सांग गा चुकी हैं। वो इस समय एसिस्टेंट कमिश्नर ट्रेड टैक्स के पद पर तैनात हैं।
अनुपमा का कहना है कि यूपी देश के उन राज्यों में है जिसमें बहुत पोटेंशियल है। हम देश के बारे में बात करते हैं, शहर के बारे में बात करते हैं लेकिन स्टेट के बारे में बात नहीं करते हैं। जहां की अपनी एक संस्कृति और एक अलग पहचान होती है। यूपी दिवस मनाने का आइडिया बहुत इंट्रेस्टिंग है।
यूपी दिवस के लिए तैयार किया गए थीम सांग की लाइन्स इस तरह हैं, जिसे 23 जनवरी को लांच किया जाएगा-
कान्हा की, चिश्ती की, गौतम की जमीन।
गंगा है, यमुना है, काशी है यहीं।
जहां मिले खुशी, आई लव माय यूपी।
अनुपमा अब तक प्राइवेट एलबम निकालने के साथ ही कई फिल्मों के लिए भी गा चुकी हैं। उनके गानों पर मल्लिका शेरावत और माधुरी दीक्षित परफॉर्म कर चुकी हैं। फिल्म 'बिन बुलाए बाराती' का मल्लिका शेरावत पर फिल्माया गया सांग 'शालू के ठुमके की दुनिया दीवानी...' काफी लोकप्रिय हुआ था।
पिछले दिनों उनका मीका सिंह के साथ गाया हुआ सांग लाल दुपट्टा... काफी पसंद किया गया। जिसकी शूटिंग लखनऊ में ही की गई थी।
अनुपमा के पति अनुराग भदौरिया इंडियन ग्रामीण क्रिकेट लीग के चेयरमैन थे। जिनके कहने पर ही अनुपमा ने लीग के लिए थीम सांग कंपोज किया था। उन्हें यूपी सरकार की तरफ से यशभारती से भी सम्मानित किया जा चुका है।
अनुपमा के पिता आरपी सरोज रिटायर्ड आईपीएस अफसर है जबकि मां सुशीला सरोज सांसद रह चुकी हैं।
ये पूछने पर कि एक सिंगर और एक अफसर की भूमिका को वो कैसे बैलेंस करती हैं? उनका (अनुपमा) कहना है कि अगर पैशन हो तो सबकुछ मैनेज हो जाता है। ये चैलेंजिंग होता है ...पर मजा आता है। अनुपमा फिलहाल रेखा भारद्वााज के एलबम में काम कर रही हैं और सुधीर मिश्रा के साथ फिल्म ...और देवदास में काम कर रही हैं।