फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Birthday पर कार्यकर्ताओं से बोले शिवपाल यादव, आप जानते हैं किन लोगों ने पार्टी को कमजोर किया

Mon, 22 Jan 2018 09:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 22 Jan 2018 09:02 PM IST
विज्ञापन
shivpal singh yadav addressed party leaders in lucknow.

वरिष्ठ सपा नेता और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी की एकजुटता पर जोर दिया लेकिन इशारों ही इशारों में कुछ नेताओं पर निशाना भी साधा। कहा, मैं चाहता हूं पूरी सपा एक रहे लेकिन दो-चार लोगों की वजह से पार्टी कमजोर हुई है, उन्हीं के कारण फूट पड़ी है। उन्होंने कांग्रेस में जाने से इन्कार किया। कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्हीं की राय और सुझाव से अगला फैसला करेंगे। सड़कों पर उतरकर, कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार, किसानों से लूट, बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ संघर्ष करेंगे।



शिवपाल सिंह सोमवार को अपने जन्म दिन पर लोहिया ट्रस्ट में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आपके सामने बहुत चुनौतियां हैं। इनके लिए जो लड़ाई लड़ी जानी चाहिए थी वह शुरू नहीं हो पाई। पार्टी के अंदरूनी विवाद की तरफ इशारा करते हुए कहा कि सभी जानते हैं कि संघर्ष क्यों शुरू नहीं हो पाया। इन दिनों बेईमानी, भ्रष्टाचार, किसानों से लूट हो रही है। किसान, नौजवान और मुसलमान सर्वाधिक परेशान है।

उन्होंने कहा, छोटा व्यापारी जीएसटी से परेशान और तबाह है। इन सब मुद्दों पर वरिष्ठ लोगों के साथ बैठेंगे, संगठन को मजबूत करना है। कहा, मैं चाहता हूं कि सपा एक रहे लेकिन आप सब समझ रहे हैं कि किन लोगों ने पार्टी को कमजोर किया। ऐसे लोग दो-चार ही हैं जिनकी वजह से पार्टी में फूट पड़ी, पार्टी कमजोर हुई। पूरे प्रदेश की जनता भी इसे समझ चुकी है।

शिवपाल ने कहा, हम बहुत जल्द बैठेंगे, सड़कों पर संघर्ष करेंगे। सपा कार्यकर्ताओं के बल पर मजबूत हुई है। अब अफसर मनमानी कर रहे हैं, विधायकों, कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनी जा रही। रोज देख रहे हैं कि किस तरह हत्या, लूट, डकैती की घटनाएं हो रही हैं। हमारे लोग लूट रहे हैं, उन्हें झूठे केसों में फंसाया जा रहा है।

नेताजी मैनपुरी से लड़े, बड़े अंतर से जिताएंगे
शिवपाल ने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को मैनपुरी से ही चुनाव लड़ना चाहिए। हम उनकी पूरी मदद करेंगे। मेरा जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र भी मैनपुरी संसदीय सीट में आता है। इस क्षेत्र में वह पहले 1.62 लाख वोटों से जीते थे। इस बार भी बड़े अंतर से जिताएंगे। मैनपुरी के सांसद तेज प्रताप सिंह यादव (तेजू) के चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि उनके लिए पूरा प्रदेश पड़ा हुआ है।

shivpal singh yadav addressed party leaders in lucknow.

शिवपाल ने समर्थकों के साथ केक काटा।

shivpal singh yadav addressed party leaders in lucknow.

अपने समर्थकों के साथ शिवपाल सिंह यादव।

विज्ञापन
विज्ञापन
shivpal singh yadav addressed party leaders in lucknow.

शिवपाल के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। जिसे उन्होंने खारिज कर दिया।

विज्ञापन
shivpal singh yadav addressed party leaders in lucknow.

शिवपाल ने परिवार में किसी भी तरह का झगड़ा होने से इन्कार किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed