{"_id":"4daa0d522de303881cb7a6467a2a35d9","slug":"angry-elephant-trample-elephant-driver-in-baharaich","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्यासी चंपाकली ने महावत का किया ये हाल, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यासी चंपाकली ने महावत का किया ये हाल, तस्वीरें...
Wed, 20 Jan 2016 08:33 AM IST
Updated Wed, 20 Jan 2016 08:33 AM IST
विज्ञापन
प्यासी चंपाकली ने महावत का किया ये हाल, तस्वीरें...
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के कतर्नियाघाट रेंज में पर्यटकों के भ्रमण और जंगल के गश्त के लिए हथिनी चंपाकली और जयमाला हैं। सोमवार रात में महावत उन्हें हैंडपंप से पानी पिला रहा था। इसी दौरान प्यासी चंपाकली पर्याप्त पानी न पाकर भड़क उठी। उसने हमला कर महावत को पटक दिया। उसके शरीर पर अपना पैर रख दिया। बचाने दौड़े सहयोगी को भी रौंद दिया। चीख सुनकर दौड़े वनकर्मियों ने किसी तरह हथिनी को काबू में किया।
प्यासी चंपाकली ने महावत का किया ये हाल, तस्वीरें...
2 of 6
देर रात सभी को लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। हालत नाजुक बताई जा रही है। कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के कतर्नियाघाट रेंज में वन विभाग हथिनी जयमाला और चंपाकली को जंगल गश्त और पर्यटकों के भ्रमण के लिए रखे हुए है। दिन भर दोनों हथिनियां कतर्नियाघाट रेंज में स्थित पर्यटक स्थल और नावघाट के पास रहती हैं।
प्यासी चंपाकली ने महावत का किया ये हाल, तस्वीरें...
3 of 6
शाम को उन्हें गिरिजापुरी में स्थित हौदे पर ले जाया जाता है। प्रतिदिन की तरह महावत रामप्रसाद (55) अपने सहयोगी नजाकत अली (45) के साथ हथिनी चंपाकली को लेकर गिरिजापुरी स्थित हौदे पर पहुंचे। यहां पर हथिनी को बाल्टी से पानी पिलाने की शुरुआत हुई। लेकिन चंपाकली ज्यादा प्यासी थी। पर्याप्त पानी न मिलने से वह भड़क उठी। उसने महावत रामप्रसाद को सूंड में लपेटकर पटक दिया। फिर उस पर पैर रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्यासी चंपाकली ने महावत का किया ये हाल, तस्वीरें...
4 of 6
चीख सुनकर दौड़े सहयोगी नजाकत अली ने हथिनी को काबू में करने की कोशिश की तो उस पर भी चंपाकली ने हमला कर सीने पर पैर रख दिया। जिससे नजाकत के मुंह से खून निकल आया। महावत और सहयोगी की चीख सुनकर दौड़े अन्य वनकर्मियों ने किसी तरह चंपाकली को काबू में किया।
विज्ञापन
प्यासी चंपाकली ने महावत का किया ये हाल, तस्वीरें...
5 of 6
रात में ही दोनों वनकर्मियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहींपुरवा पहुंचाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। हालत काफी नाजुक है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।