{"_id":"5d9af1f58ebc3e0144721e99","slug":"anarchists-pelted-stones-at-tejas-express-glass-cracked","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अराजक तत्वों की करतूत, तेजस एक्सप्रेस पर किया पथराव, बाल-बाल बचे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजक तत्वों की करतूत, तेजस एक्सप्रेस पर किया पथराव, बाल-बाल बचे यात्री
Mon, 07 Oct 2019 04:42 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 07 Oct 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
पथराव से चटका तेजस एक्सप्रेस का शीशा
- फोटो : अमर उजाला
तेजस एक्सप्रेस अपने नियमित संचालन के पहले दिन ही पथराव का शिकार हो गई। ट्रैक किनारे बैठे लोगों की कारस्तानी से ट्रेन के शीशे चटक गए। हालांकि यात्रियाें को कोई नुकसान नहीं हुआ। मंगलवार को ट्रेन के चटके शीशे बदलवा दिए जाएंगे। लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली के बीच चलने वाली देश की पहली कॉर्पोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस का उद्घाटन शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था।
पथराव से चटका तेजस एक्सप्रेस का शीशा
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को ट्रेन दिल्ली गई थी और शनिवार को वापस आई थी। पहले दिन दिल्ली जाने में ट्रेन में 480 और वापसी में 600 सीटों की बुकिंग हुई। इस ट्रेन में कुल 758 सीटें हैं। शनिवार को वापसी के बाद यह ट्रेन लखनऊ के यार्ड में खड़ी थी। रविवार सुबह 6:10 बजे लखनऊ से रवाना होने के पहले ही देखा गया कि ट्रेन के शीशे चटके हुए हैं।
पथराव से चटका तेजस एक्सप्रेस का शीशा
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि शनिवार को वापसी के दौरान ही रास्ते में शरारती तत्वों ने पथराव किया होगा। रविवार को जब ट्रेन चली तो शीशों के चटके होने की जानकारी मिली। ट्रेन लखनऊ जंक्शन से निर्धारित समय सुबह 6.10 बजे रवाना हुई और कानपुर सेंट्रल सुबह 7:20 बजे से सात मिनट पहले 7:13 बजे पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
तेजस एक्सप्रेस (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
वापसी में यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से दिल्ली से कानपुर पहुंची और लखनऊ रवाना हुई। रूट पर ट्रैक किनारे घूमने वाले शरारती तत्वों पर अंकुश लगाना जरूरी है। वंदे भारत एक्सप्रेस से लेकर शताब्दी एक्सप्रेस तक में पर इन तत्वों द्वारा पथराव की घटनाएं की चुकी हैं। ऐसे में ट्रेन की सुरक्षा के लिए जरूरी है कि ऐसी हरकतें करने वालों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
पथराव से चटका तेजस एक्सप्रेस का शीशा
- फोटो : अमर उजाला
एक शीशा चटका मिला
तेजस एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू हो गया। ट्रेन का एक शीशा चटका हुआ था, जिसे मंगलवार को ठीक करवा दिया जाएगा। - अश्विनी श्रीवास्तव, मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक, आईआरसीटीसी
तेजस एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू हो गया। ट्रेन का एक शीशा चटका हुआ था, जिसे मंगलवार को ठीक करवा दिया जाएगा। - अश्विनी श्रीवास्तव, मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक, आईआरसीटीसी