{"_id":"5d983c218ebc3e93a45fd40d","slug":"many-facilities-in-tejas-express-train-reached-kanpur-via-lucknow-in-68-minutes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देश की पहली प्राइवेट ट्रेन ने सुरक्षा और सुविधाओं से जीता दिल, यात्री बोले- तेजस सुपरहिट, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की पहली प्राइवेट ट्रेन ने सुरक्षा और सुविधाओं से जीता दिल, यात्री बोले- तेजस सुपरहिट, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Mon, 07 Oct 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
तेजस एक्सप्रेस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश की पहली कॉरपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस को शुक्रवार को लखनऊ जंक्शन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कैब-वे पर बैरिकेडिंग कर दी गई थी। यात्रियों के लिए मुख्य गेट से ही प्रवेश था। प्लेटफॉर्म नंबर छह तक पहुंचने में यात्रियों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पर, तेजस में पहली यात्रा का जोश, उमंग व उत्साह चरम पर था। टिकट, आईडी वगैरह दिखाने के बाद यात्री जैसे ही प्लेटफॉर्म पर पहुंचे बोगी के गेट पर शंख व डमरू से उनका स्वागत हुआ। बैंड भी था, जिसमें कर्णप्रिय धुने बजाई जा रही थीं। शुक्रवार को तेजस की पहली यात्रा के समय चारबाग स्टेशन पर कुछ ऐसा ही नजारा था।
2 of 10
तेजस एक्सप्रेस
- फोटो : amar ujala
ट्रेन होस्टेसों ने मुस्कुराते हुए तिलक लगाकर यात्रियों का स्वागत किया। पैसेंजर अपनी सीटों पर बैठे और ट्रेन को निहारने लगे। ऑटोमेटिक पर्दे, सेंसर से खुलने वाले दरवाजे, ऑटोमेटिक डस्टबिन, सीसीटीवी सबकुछ विमान सा लग रहा था। सामान रखने के लिए ऊपर रैक लगे हैं। सिक्योरिटी के लिए निजी गार्ड मुस्तैद थे। कुछ यात्रियों ने लोको पायलट सुबोध, सहायक लोको पायलट प्रशांत व गार्ड अतुल दीक्षित के साथ सेल्फी ली।
3 of 10
तेजस एक्सप्रेस
- फोटो : amar ujala
सीएम ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई और सुबह 9.53 बजे ट्रेन ने जंक्शन का साथ छोड़ दिया। देखते ही देखते तेजस एक्सप्रेस ने रफ्तार पकड़नी शुरू की। कुछ मिनटों के बाद ही ट्रेन होस्टेस पहुंचीं और मुस्कुराते हुए यात्रियों को गुलाब के फूल दिए। फिर पानी की बोतल व नींबू-पानी पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
तेजस एक्सप्रेस
- फोटो : amar ujala
यात्रियों की सुविधा के लिए अखबार व मैग्जीनें भी उपलब्ध थीं। ट्रेन ने रफ्तार पकड़ी और 110 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई। खास बात यह है कि इस रफ्तार पर जहां दूसरी ट्रेनों में झटके लगने शुरू हो जाते हैं, वहीं तेजस में एलएचबी रैक होने की वजह से झटकों का एहसास तक नहीं हुआ। यात्रियों को हैवी ब्रेकफास्ट मिला जिसमें पोहा व कटलेट और ब्रेड-मक्खन, मीठा दही था।
विज्ञापन
5 of 10
तेजस एक्सप्रेस
- फोटो : amar ujala
यात्रियों को हैंड सेनेटाइजर भी दिया गया। आईआरसीटीसी अधिकारियों ने यात्रियों को तोहफे में छतरियां दीं। 68 मिनट में ही ट्रेन कानपुर पहुंच गई। ट्रेन जहां-जहां से गुजरी, रास्ते में लोगों का हुजूम नजर आया। ट्रैक किनारे से लेकर स्टेशनों तक पर लोग तेजस को अपने कैमरे में कैद किया। कानपुर स्टेशन पर रस्सी से बैरिकेडिंग की गई थी। यहां ट्रेन का स्टॉपेज पांच मिनट है। सर्विस प्रोवाइडर ने ट्रेन में खानपान का सामान लोड किया गया और गाड़ी आगे बढ़ गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।