फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अखिलेश का पलटवार, बोले- सीएम योगी बताएं कि 100 साल में थानों में कब नहीं मनी जन्माष्टमी

Sat, 19 Aug 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 19 Aug 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav targets chief minister yogi adityanath.

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि योगी आदित्यनाथ नए भारत के डिजिटल सीएम हैं। वह स्मार्ट सिटी, एक्सप्रेस-वे और मेट्रो नहीं, जन्माष्टमी, ईद और नमाज पर चर्चा करते हैं। सीएम बताएं कि पिछले 100 सालों में थानों व पुलिस लाइन में कब जन्माष्टमी नहीं मनाई गई। अखिलेश ने गोरखपुर में बच्चों की मौत की जांच सीबीआई या सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज से कराने की मांग की।



अखिलेश शुक्रवार को सपा मुख्यालय में मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने कहा, भाजपा ने यूपी में डिजिटल सीएम को बैठाया है। वह प्रदेश को डिजिटल रास्ते पर ले जा रहे हैं। सब हवा में है। जन्माष्टमी का त्यौहार होता ही पुलिस वालों का है। हमारे घर जन्माष्टमी मनी, बच्चों ने झांकी सजाई, पत्नी ने व्रत रखा। वे (सीएम) बताएंगे, उन्होंने क्या किया?

सड़क पर नमाज संबंधी सीएम के बयान की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यहां तो गरीब सड़क पर पता नहीं क्या-क्या करते हैं। दावत करते हैं, शादी, जन्मदिन पर टेंट लगते हैं। अब सड़कों पर गाय घूम रही है, एक्सप्रेस-वे पर गायें छोड़ दी हैं। भविष्य में सपा की सरकार बनने पर हर थाने को पांच-पांच लाख रुपये दिए जाएंगे, ताकि पुलिसकर्मी जन्माष्टमी ही नहीं, क्रिसमस, दिवाली, ईद समेत जो चाहें त्यौहार मनाएं। उन्होंने पुलिस भर्ती के दो चयनित अभ्यर्थियों की मौत पर दुख जताते हुए परिवारीजनों को पचास-पचास लाख रुपये देने की मांग की।

akhilesh yadav targets chief minister yogi adityanath.

भ्रष्टाचार के चलते नहीं मिली बच्चों को ऑक्सीजन
अखिलेश ने कहा कि गोरखपुर व आसपास के जिलों के बच्चों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए ऑक्सीजन नहीं मिली। इसमें बड़ा भ्रष्टाचार है, इस पर सीएम नहीं बोलेंगे। वह अपने जिले के गरीबों की मदद नहीं करेंगे, उन्हें तो केवल सड़कों पर त्यौहार दिख रहे हैं।

सरकार को सीबीआई से बहुत लगाव है। बच्चों की मौत की जांच सीबीआई या सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से क्यों नहीं करा लेते। यह छिपाया जा रहा है कि कितनी जानें गईं। जो इलाज के लिए आए थे, उन्हें भगा दिया गया। जिन बच्चों की जान गई, लाश देकर परिवारीजनों को भगा दिया गया।

akhilesh yadav targets chief minister yogi adityanath.

केंद्र ने दिया धोखा, नहीं चल पाएंगी मेट्रो
अखिलेश ने कहा कि सीएम झांसी गए तो मेट्रो चलाने का वादा करके आए हैं। गोरखपुर में भी मेट्रो चलवाने के लिए कहा है। देखना है कि झांसी, गोरखपुर में मेट्रो कब चलेगी। अब तो मेट्रो को लेकर केंद्र ने भी धोखा दे दिया है। लगता नहीं कि इन शहरों में मेट्रो चलाने के लिए कोई आगे आएगा। केंद्र की नई पॉलिसी के बाद मेट्रो चलाने के लिए बहुत सोचना होगा। पीपीपी मॉडल पर कितने लोग आएंगे?

कहा, भाजपा सरकार आने के बाद विकास रुक गया है। इन्होंने प्रदेश को इतना पीछे कर दिया है कि कल्पना नहीं की जा सकती। सरकार कह रही है कि झांसी से दिल्ली तक एक्सप्रेस-वे बनाएंगे। पहले जान तो लीजिए कि एक्सप्रेस-वे होता क्या है। इसके लिए भी नीति आयोग को प्रस्ताव भेजा है, जिसने मेट्रो की रफ्तार रोक दी। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे 20 महीने में पूरा करके दिखाइए।

विज्ञापन
विज्ञापन
akhilesh yadav targets chief minister yogi adityanath.

औरैया पुलिस ने ली जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने की सुपारी
अखिलेश ने कहा कि विधानसभा में 325 सीट जीतने के बावजूद भाजपा में जनता के बीच जाने का साहस नहीं। भाजपा ने सपा के जिला पंचायत अध्यक्षों, ब्लॉक प्रमुखों को हटाने के लिए पुलिस की मदद का रास्ता चुना है। प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार खत्म करने की बात करते हैं लेकिन भाजपा तो भ्रष्टाचार के साथ कानून का सहारा ले रही है। पैसे का लेनदेन हो रहा है, सदस्यों पर दबाव बनाया जा रहा है। औरैया में पुलिस की मदद से उत्पीड़न की हदें पार हो गई हैं।

पूर्व विधायक व पूर्व सांसद से आईपीएस अधिकारी हाथापाई करे, इसकी कल्पना नहीं की जा सकती। चार माह से जिला पंचायत सदस्य घरों पर नहीं जा रहे। पुलिस उनके परिवार के सदस्यों को उठाकर भाजपा नेताओं को सौंप रही है। प्रधानमंत्री बताएं कि अब थाने कौन चला रहे हैं? सदस्यों पर रेप व हत्या जैसे केस दर्ज कराए जा रहे हैं। लगता है औरैया पुलिस ने भाजपा का जिला पंचायत अध्यक्ष बनवाने की सुपारी ले रखी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed