लखनऊ में मेट्रो तो आ गई, लेकिन हरियाली कुछ कम दिखाई पड़ रही है। यह दर्द फिल्म अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने बयां किया। वह शुक्रवार को शहर में थी। उनके साथ अभिनेता तुषार कपूर और कॉमेडियन संजय मिश्रा भी थे।
2 of 7
तुषार कपूर, मल्लिका शेरावत व संजय मिश्रा
- फोटो : amar ujala
एक सवाल के जवाब में मल्लिका ने कहा कि उनका मन अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला पर बनने वाली बॉयोपिक में लीड किरदार निभाने की है। मल्लिका ने कहा कि वे ये जानकर हैरान हैं कि उनके सबसे ज्यादा चाहने वाले लखनऊ और कानपुर में है।
3 of 7
मल्लिका शेरावत
- फोटो : amar ujala
बीते दिनों एक एजेंसी की ओर से उनके प्रशंसकों को लेकर एक सर्वे हुआ था, जिसमें उन्हें पता लगा है कि पूरे देश में उनके सबसे ज्यादा फैन लखनऊ में हैं। दूसरा नंबर कानपुर का बताया गया।
4 of 7
तुषार कपूर
- फोटो : amar ujala
वहीं, अभिनेता तुषार कपूर ने कहा कि वेब सीरीज आने वाला भविष्य है। ये अब कलाकारों को भी समझ में आ रहा है। उन्होंने कहा कि उनका निभाया न बोल सकने वाला कैरेक्टर अगर उनका ट्रेडमार्क बन गया है तो उस किरदार पर गर्व है। लखनऊ में लगातार हो रही शूटिंग को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि जब भी बॉलीवुड में नई मूवी की शूटिंग की चर्चा होती है तो लखनऊ का नाम पहले आता है।
5 of 7
तुषार कपूर, मल्लिका शेरावत
- फोटो : amar ujala
इधर कुछ सालों से लखनऊ शूटिंग का हब बनता जा रहा है। बड़े-बड़े कलाकार लंबा शिड्यूल बिता रहे हैं। राजनीति को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि पीएम मोदी पसंद हैं, लेकिन राजनीति में जाने का इरादा नहीं है।