राजनीति हो या लखनऊ की खूबसूरती या फिर गलावटी कबाब, सभी अपने में लाजवाब हैं। यह कहना था फिल्म प्रस्थानम की टीम का। अभिनेता संजय दत्त, अली फजल, सत्यजीत दुबे, अभिनेत्री अमयरा दस्तूर व प्रोड्यूसर मान्यता दत्त शुक्रवार को शहर के मेहमान थे। फिल्म प्रमोशन के सिलसिले में वे राजधानी पहुंचे थे।
2 of 5
फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में लखनऊ आए संजयदत्त
- फोटो : amar ujala
अभिनेता संजय दत्त ने कहा कि वे इस फिल्म में एक राजनेता के किरदार में हैं, जिसका एक सगा व दूसरा सौतेला बेटा है। दोनों बेटों में छिड़ी विरासत की जंग की कहानी को फिल्म में दर्शाया गया है। संजय दत्त ने कहा कि इस बार उनकी फिल्म किसी राजनेता को समर्पित नहीं है, बल्कि उत्तर प्रदेश को समर्पित है।
3 of 5
अभिनेता संजय दत्त
- फोटो : amar ujala
संजय दत्त ने कहा कि यह एक पॉलीटिकल ड्रॉमा है और इसे बिना यूपी खासकर लखनऊ के बनाया ही नहीं जा सकता था। फिल्म की प्रोड्यूसर मान्यता दत्त ने कहा कि फिल्म बंधु से लेकर सभी से सहयोग मिला। संजय दत्त ने कहा कि धारा 370 हट चुकी है, हम चाहते हैं कि हमारी फिल्में वहां भी रिलीज हों।
4 of 5
अभिनेत्री अमयारा दस्तूर
- फोटो : amar ujala
अभिनेत्री अमयारा दस्तूर ने कहा कि एक रोचक और इतने बड़े कलाकारों के साथ काम करके खुशी हो रही है। फिल्म में जैकी श्रॉफ, चंकी पांडेय, मनीषा कोइराल भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।
5 of 5
अभिनेता संजय दत्त
- फोटो : amar ujala
सेट पर भी बीवी का दम
एक सवाल के जवाब में संजय दत्त ने कहा कि बीबी जब प्रोड्यूसर बन जाती है तो सेट पर भी वैसा ही नियम-कानून चलता है, जैसा कि घर में चलता है। खैर, हमने तय समय सीमा में फिल्म करने की कोशिश की और सफल भी हुए।