प्रधान देवशरण यादव की हत्या के मामले में एसएसपी आशीष तिवारी ने बारुन चौकी प्रभारी राम अवतार को निलंबित कर दिया है। जबकि चौकी पर तैनात चार सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं पुलिस की लापरवाही को लेकर मंगलवार को भी लोगों में आक्रोश दिखा। इससे तनाव की स्थिति रही। बवाल से बचने के लिए करीब पौने दो घंटे तक रायबरेली मार्ग को सील कर दिया गया था।
2 of 9
प्रधान की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान पोस्टमार्टम के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच डीएम व एसएसपी जिला अस्पताल से शव लेकर गांव पहुंचे। शव गांव पहुंचते ही भारी संख्या में समर्थक भी पहुंच गए और भूमि विवाद निपटाने के बाद ही अंतिम संस्कार की मांग पर अड़ गए।
3 of 9
प्रधान की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों की मान-मनौव्वल के बाद भी घरवाले व समर्थक नहीं माने। थक हारकर देर रात प्रशासन ने विवादित भूमि पर रास्ता बनवाना शुरू किया। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
4 of 9
हत्या के बाद गांव में जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
आरोपियाें के घरों में आक्रोशित भीड़ ने सोमवार रात आग लगा दी थी। मंगलवार को घरों से धुएं के गुबार उठते दिखे। आक्रोश की आग में द्वारिकापुर गांव सुलगा।
5 of 9
प्रधान की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार शाम करीब सात बजे इनायतनगर थाने के बारुन मोड़ के पास हल्ले द्वारिकापुर के ग्राम प्रधान देवशरण यादव (48) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की खबर से आक्रोशित समर्थकों ने आरोपियों के घर हमला बोल दिया।