फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेरहमी से गला रेतकर की युवक की हत्या, निर्वस्त्र मिला शव, कुछ माह बाद थी शादी

Tue, 25 Jun 2019 04:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 25 Jun 2019 04:38 PM IST
विज्ञापन
murder of a man in nigohan of lucknow
यतीश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ में निगोहां थानाक्षेत्र के शेरपुरलवल गांव निवासी 24 वर्षीय यतीश तिवारी की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। रविवार रात वह खाना खाने के बाद घर के बाहर चचेरे भाई के साथ मोबाइल पर पबजी गेम खेल रहा था। करीब एक घंटे बाद वह सोने की बात कहते हुए चला गया। सोमवार सुबह घर के पास उसका निर्वस्त्र शव मिला। इंस्पेक्टर जगदीश पांडेय ने बताया कि अज्ञात हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। शुरुआती पड़ताल में नाजायज संबंध या प्रेम संबंध की बात सामने आई है।

murder of a man in nigohan of lucknow
युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

इंस्पेक्टर ने बताया कि किसान शिव प्रसाद तिवारी का बेटा यतीश दो भाई-बहन में छोटा था। परिवारीजनों का कहना है कि रविवार रात नौ बजे उसने सबके साथ खाना खाया और 10 बजे घर से चला गया। वह पास ही पीपल के पेड़ के नीचे चचेरे भाई राजा तिवारी के साथ मोबाइल पर पबजी खेलता रहा। राजा ने बताया कि 11 बजे गेम खत्म कर दोनों सोने के लिए घर चले गए। इसके बाद क्या हुआ? किसी को नहीं पता। सोमवार सुबह यतीश का शव घर से 100 मीटर दूर खड़ंजे के किनारे स्थित पुलिया के पास पड़ा मिला। शरीर पर सिर्फ अंडरवियर था और गला धारदार हथियार से कटा हुआ था। पुलिस को शव के पास ही यतीश के कपड़े व मोबाइल मिल गया। इंस्पेक्टर का कहना है कि कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। इसके अलावा एक युवती समेत तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

murder of a man in nigohan of lucknow
चैकिंग करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
पुलिया के पास से निकली थी प्रभात फेरी
गांव में रोज ग्रामीण प्रभात फेरी निकालते हैं। सोमवार को इसमें यतीश का चाचा जगदीश भी शामिल था। उन्होंने बताया कि सुबह करीब साढे़ चार बजे प्रभात फेरी उसी पुलिया के पास से निकली, जहां यतीश का शव पड़ा था। हालांकि, अंधेरा होने से यह नजर नहीं आया। जब रोशनी हुई तो लोगों ने शव देखा। हालांकि, गर्दन बुरी तरह से कटी होने और खून फैला होने से शव की पहचान में थोड़ी देर लगी। पुलिस का कहना है कि हत्या रात 11 बजे के बाद और सुबह साढ़े चार बजे से पहले की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
murder of a man in nigohan of lucknow
युवक की हत्या से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला
मचा कोहराम, बेसुध हुई मां
यतीश की मौत की खबर सुनते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। शिव प्रसाद तिवारी ने बताया कि यतीश का बड़ा भाई मनीष होमगार्ड है और सचिवालय में तैनात है। बहन प्रीति का विवाह हो चुका है। मां सरला देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। बेटे का शव देखकर वह बेसुध होकर गिर पड़ी।

 
विज्ञापन
murder of a man in nigohan of lucknow
चैकिंग करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

पांच महीने बाद होनी थी शादी
शिव प्रसाद तिवारी ने बताया कि यतीश की बाराबंकी के हैदरगढ़ स्थित सराय गांव में शादी तय हो चुकी थी। एक अप्रैल को गोदभराई की रस्म हुई थी। 22 नवंबर को तिलक समारोह था। वहीं, 28 नवंबर को बारात लेकर बाराबंकी जाना था।
गला दबाने के बाद चलाया चाकू !
पुलिस का कहना है कि यतीश का पहले गला दबाया गया होगा। इसके बाद चाकू या अन्य किसी धारदार हथियार से गर्दन रेतकर हत्या की गई होगी। उसकी अंडरवियर में गंदगी लगी थी, जिससे पुलिस ऐसी आशंका जता रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed