{"_id":"5d1317648ebc3e3cbe0f45af","slug":"action-against-chowki-incharge-and-four-constable-in-ayodhya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अयोध्याः प्रधान की हत्या के बाद फूट पड़ा आक्रोशित समर्थकों का गुस्सा, कर दिया सब तहस-नहस, तस्वीरें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अयोध्याः प्रधान की हत्या के बाद फूट पड़ा आक्रोशित समर्थकों का गुस्सा, कर दिया सब तहस-नहस, तस्वीरें
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 26 Jun 2019 04:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
प्रधान की हत्या के बाद समर्थकों ने आरोपियों के घरों में की तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रधान देवशरण यादव की हत्या के मामले में एसएसपी आशीष तिवारी ने बारुन चौकी प्रभारी राम अवतार को निलंबित कर दिया है। जबकि चौकी पर तैनात चार सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं पुलिस की लापरवाही को लेकर मंगलवार को भी लोगों में आक्रोश दिखा। इससे तनाव की स्थिति रही। बवाल से बचने के लिए करीब पौने दो घंटे तक रायबरेली मार्ग को सील कर दिया गया था।
2 of 9
प्रधान की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान पोस्टमार्टम के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच डीएम व एसएसपी जिला अस्पताल से शव लेकर गांव पहुंचे। शव गांव पहुंचते ही भारी संख्या में समर्थक भी पहुंच गए और भूमि विवाद निपटाने के बाद ही अंतिम संस्कार की मांग पर अड़ गए।
3 of 9
प्रधान की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों की मान-मनौव्वल के बाद भी घरवाले व समर्थक नहीं माने। थक हारकर देर रात प्रशासन ने विवादित भूमि पर रास्ता बनवाना शुरू किया। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
हत्या के बाद गांव में जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
आरोपियाें के घरों में आक्रोशित भीड़ ने सोमवार रात आग लगा दी थी। मंगलवार को घरों से धुएं के गुबार उठते दिखे। आक्रोश की आग में द्वारिकापुर गांव सुलगा।
विज्ञापन
5 of 9
प्रधान की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार शाम करीब सात बजे इनायतनगर थाने के बारुन मोड़ के पास हल्ले द्वारिकापुर के ग्राम प्रधान देवशरण यादव (48) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की खबर से आक्रोशित समर्थकों ने आरोपियों के घर हमला बोल दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।