फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलविदा 2018: यूपी में हुई नई सुबह, इन्वेस्टर्स समिट में खुले उद्योग के रास्ते

Mon, 31 Dec 2018 04:28 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 31 Dec 2018 04:28 PM IST
विज्ञापन
achievements of uttar pradesh in year 2018
- फोटो : डेमो

योगी सरकार ने निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए 21 व 22 फरवरी को लखनऊ में इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया। इसमें 4.68 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों के एमओयू हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने समापन किया। प्रधानमंत्री ने इसी समिट में यूपी को बुंदेलखंड केंद्रित डिफेंस इंडस्ट्रियल काॅरिडोर की सौगात का एलान किया। इसी समिट में रेल मंत्री ने फतेहपुर में रेल कोच फैक्टरी और झांसी में कोच रिफर्बिशमेंट फैक्टरी का एलान किया।

achievements of uttar pradesh in year 2018
- फोटो : amar ujala
यूपी दिवस पर ओडीओपी का एलान 
24 जनवरी को प्रदेश में पहली बार यूपी दिवस का आयोजन हुआ। राज्यपाल राम नाईक के सुझाव पर यह पहल हुई। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू इस समारोह में शामिल हुए। सरकार ने इसी मौके पर वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोजेक्ट (ओडीओपी) योजना का एलान किया।
ओडीओपी समिट से जिलों की ब्रांडिंग 
वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए सरकार ने अगस्त में ओडीओपी समिट का आयोजन किया। आयोजन के जरिये हर जिले के एक  विशिष्ट उत्पाद को वैश्विक स्तर पर ब्रांडिंग व मार्केटिंग का मंच देने की पहल की गई।

 
achievements of uttar pradesh in year 2018
- फोटो : amar ujala
60 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट से ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी
इन्वेस्टर्स समिट में जिन परियोजनाओं पर एमओयू हुए थे, उनमें से 60 हजार करोड़ के  प्रोजेक्ट के शिलान्यास के लिए जुलाई में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
achievements of uttar pradesh in year 2018
- फोटो : amar ujala
विश्व की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्टरी भी 
कोरियाई कंपनी सैमसंग ने नोएडा में विश्व की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्टरी स्थापित की। 4915 करोड़ की लागत से बनने वाली इस फैक्टरी का उद्घाटन जुलाई में प्रधानमंत्री मोदी ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन के साथ किया। इससे कंपनी 6.8 करोड़ की जगह 12 करोड़ मोबाइल का प्रतिवर्ष उत्पादन करने लगी। 
विज्ञापन
achievements of uttar pradesh in year 2018
- फोटो : amar ujala
देश का सबसे बड़ा सोलर प्लांट 
विंध्याचल धाम में देश का सबसे बड़ा सोलर प्लांट इसी साल पूरा हुआ। केंद्र सरकार की पहल पर फ्रांस के सहयोग से यह प्रोजेक्ट लगा है। प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ मार्च में इस प्लांट का उद्घाटन किया। 75 मेगावाट के इस प्लांट से 15.6 करोड़ यूनिट बिजली का हर साल उत्पादन होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed