फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑफिस में जनता का इंतजार करते थे ये आईपीएस, वहीं बैठकर ही निपटा डाले बरसों से लटके मामले

Thu, 05 Jul 2018 04:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 05 Jul 2018 04:00 PM IST
विज्ञापन
achievements of IPS dhruv kant thakur
आईपीएस ध्रुवकांत ठाकुर - फोटो : amarujala
लखनऊ पुलिस का इतिहास कई रोमांचक किस्सों और जांबाजी से भरा हुआ है। यहां के अनेक पुलिस अफसर अपने काम से सुर्खियों में रहे और नागरिकों का विश्वास जीता। इस कॉलम में हम आपको ऐसे ही ‘अलग बात’ वाले वर्दी वालों से परिचित कराते हैं। इनमें ध्रुवकांत ठाकुर की अलग पहचान है। आला अफसरों या नेताओं की परिक्रमा के बजाय वह सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक दफ्तर में बैठकर शिकायतों की सुनवाई करते थे।
achievements of IPS dhruv kant thakur
- फोटो : डेमो
लखनऊ में डीआईजी/एसएसपी के पद पर 9 नवंबर 10 को तैनात हुए ध्रुवकांत ठाकुर ने न सिर्फ अपराध और कानून व्यवस्था पर काम किया, बल्कि नियमित रूप से दफ्तर में बैठकर बरसों से लंबित मामले निपटा डाले। आला अफसरों या नेताओं की परिक्रमा के बजाय उन्होंने दफ्तर में बैठकर लोगों की शिकायतों की सुनवाई पर पूरा ध्यान दिया। 
achievements of IPS dhruv kant thakur
टालमटोल करने वाले थानेदारों को कसा और शिकायत लेकर अक्सर आने वाले लोगों को भी चिह्नित कर लिया। थानों पर नागरिकों की सुनवाई शुरू हुई और फर्जी शिकायत करने वालों का आना बंद हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दफ्तर में फरियादियों की संख्या घटने लगी। ऐसा वक्त आया कि  कक्ष का दरवाजा खोले बैठे कप्तान फाइलों के निस्तारण के साथ गैलरी में टकटकी लगाए रहते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
achievements of IPS dhruv kant thakur
आईपीएस ध्रुवकांत ठाकुर - फोटो : amarujala
गेट पर नजर आए व्यक्ति को बुलाकर समस्या पूछते थे। फाइलों पर दस्तखत कराने के लिए पेशकार और बाबुओं को बस्ता बांधकर शिविर कार्यालय में देर रात तक कप्तान का इंतजार नहीं करना पड़ता था। ध्रुवकांत ठाकुर शाम पांच बजे तक दफ्तर में ही विभिन्न अनुभागों के लिपिकों को बुलाकर पत्रावलियों का निस्तारण करते थे। 
विज्ञापन
achievements of IPS dhruv kant thakur
- फोटो : डेमो
छह थानों की सौगात 
सवा साल से अधिक समय की कप्तानी में ध्रुवकांत ठाकुर ने राजधानी में छह नए थानों का प्रस्ताव तैयार किया और शासन में पैरवी करके पीजीआई, गौतमपल्ली, जानकीपुरम, पारा चौकी, विभूति खंड  और इंदिरानगर थाने की स्थापना कराई। इसके अलावा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट में थाने की तर्ज पर काम शुरू कराया।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed