लखनऊ के विभूतिखंड में शनिवार देर रात कठौता से हैनीमैन की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार बेकाबू हो गई। एक बाइक को टक्कर मारते हुए डिवाइडर से जा भिड़ी और पलटा खाते हुए सड़क के दूसरी तरफ से जा रहे बाइक सवार को रौंद दिया। कार की चपेट में आए बाइक सवार वास्तुखंड निवासी श्यामू सरन निगम (45) की मौत हो गई जबकि साथ बैठा बच्चा मोंटू भी गंभीर रूप से घायल हो गया। कार सवार तीनों युवकों को भी गंभीर चोट आई है। चारों घायलों में से दो को ट्रामा तो दो को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नशे में थे लड़के, मौत की सवारी बनी कार, डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार को रौंदा, चार गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 05 Nov 2017 08:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन