{"_id":"59fe1f684f1c1bda538badfc","slug":"accident-in-vibhootikhand-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नशे में थे लड़के, मौत की सवारी बनी कार, डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार को रौंदा, चार गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में थे लड़के, मौत की सवारी बनी कार, डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार को रौंदा, चार गंभीर
Sun, 05 Nov 2017 08:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 05 Nov 2017 08:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ के विभूतिखंड में शनिवार देर रात कठौता से हैनीमैन की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार बेकाबू हो गई। एक बाइक को टक्कर मारते हुए डिवाइडर से जा भिड़ी और पलटा खाते हुए सड़क के दूसरी तरफ से जा रहे बाइक सवार को रौंद दिया। कार की चपेट में आए बाइक सवार वास्तुखंड निवासी श्यामू सरन निगम (45) की मौत हो गई जबकि साथ बैठा बच्चा मोंटू भी गंभीर रूप से घायल हो गया। कार सवार तीनों युवकों को भी गंभीर चोट आई है। चारों घायलों में से दो को ट्रामा तो दो को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
2 of 4
कार उछलकर डिवाइडर के दूसरी तरफ पलटी
एसएसआई विनय सिंह ने बताया कि कार में बैठे युवक शराब के नशे में धुत थे और काफी तेज गति से वाहन दौड़ा रहे थे। हैनीमैन के पास बाइक को टक्कर मारने के बाद कार डिवाइडर में घुस गई। तेज झटके से कार उछलकर सड़क के दूसरी तरफ गिरी और पलट गई। सड़क के दूसरे हिस्से पर वास्तुखंड निवासी श्यामू सरन की बाइक भी कार की चपेट में आ गई। उनके साथ बच्चा मोंटू बैठा था। हादसे में श्यामू की मौत हो गई जबकि मोंटू बुरी तरह से घायल हो गया।
3 of 4
दो को किया ट्रॉमा रेफर
राहगीरों से सूचना पाकर आई पुलिस ने किसी तरह कार के भीतर फंसे तीन लोगों को बाहर निकाला। तीनों की पहचान आजमगढ़ के बलैसा निवासी 23 वर्षीय शशांक सिंह और बहराइच के मोतीपुर मिहीपुरवा में रहने वाले आदित्य सिंह (20) व नरेंद्र तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस सभी घायलों को लोहिया अस्पताल ले गई जहां से शशांक और आदित्य को ट्रामा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
एसएसआई ने बताया कि कार सवार युवकों की हालत गंभीर है। कोई कुछ भी बोलने या बता पाने की स्थिति में नहीं है। उनके मोबाइल फोन के जरिए परिवारीजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।