फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे तीन लोगों की ट्रक से कुचलकर मौत, 15 फीट दूर जाकर गिरा ई-रिक्शा

Thu, 14 Jun 2018 09:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 14 Jun 2018 09:01 PM IST
विज्ञापन
A truck hits an e ricksahw, three died.
accident - फोटो : amar ujala

अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सात लोग ई-रिक्शे से जा रहे थे। बहराइच के नानपारा-रुपईडीहा मार्ग पर हांड़ा बसेहरी गांव के पास एक बेकाबू ट्रक ने सामने से ई-रिक्शे को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। चार अन्य घायल हुए हैं। ट्रक चालक हादसे के बाद भाग निकला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुकदमा दर्ज कर विवेचना भी शुरू कर दी गई है।

A truck hits an e ricksahw, three died.
accident - फोटो : amar ujala

कोतवाली नानपारा अंतर्गत किशुनपुर मीठा गांव निवासी अधिवक्ता खुशीराम गुप्ता की रिश्तेदारी कोतवाली क्षेत्र के अगैया गांव में है। अगैया में कोयला के पिता की मंगलवार को मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए खुशीराम व उनके पटीदार अगैया जा रहे थे। सभी ई-रिक्शे पर सवार होकर गांव से निकले थे। नानपारा-रुपईडीहा मार्ग पर हांड़ा बसेहरी गांव के निकट चालक ने ई-रिक्शे को रोक दिया और टॉयलेट करने चला गया। तभी अचानक रुपईडीहा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शे को टक्कर मार दी।

A truck hits an e ricksahw, three died.
accident - फोटो : amar ujala

मौके पर छिट्टनपुरवा सोहबतिया निवासी अनुज कुमार (10) पुत्र रामरूप की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल ननकई (25), कुंता देवी (35), राजरानी (30), कुसुमी (22), पूजा देवी (30), सावित्री देवी (17) और रमदेई (40) को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रमदेई और सावित्री देवी ने दम तोड़ दिया। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक विनोद अग्निहोत्री ने बताया कि अधिवक्ता खुशीराम गुप्ता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
A truck hits an e ricksahw, three died.
accident - फोटो : amar ujala

टक्कर से 15 फीट दूर जा गिरे ई-रिक्शा सवार
हादसे में ई-रिक्शे के परखच्चे उड़ गए। ट्रक ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि सभी सवार लगभग 15 फीट की दूरी पर जा गिरे। पुलिस ई-रिक्शे को कब्जे में लेकर कोतवाली चली आई है। हादसे में चालक राजू की जिंदगी बच गई। वह टॉयलेट करने के लिए सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर कुछ दूरी पर चला गया था। हादसे को देखकर वह भी सिहर उठा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed