फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छोटे भाई को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला, गिरफ्तार, बोला- हत्या का कोई पछतावा नहीं

Mon, 29 Jun 2020 02:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 29 Jun 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
a man murdered his brother in mohanlalganj
मृतक किसान भभूति मौर्या, हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : amar ujala
मोहनलालगंज के डेहवा गांव में शनिवार रात भभूति मौर्या (65) की बड़े भाई रामशंकर ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसीपी मोहनलालगंज संजीव सिन्हा के मुताबिक, डेहवा गांव में भभूति मौर्या, पत्नी किशना और बेटे संतराम के साथ रहते थे। भभूति सब्जी उगाकर बेचने का काम करते थे। शनिवार रात भभूति अपने खेतों की रखवाली करने के लिए गए और मचान पर सो गए। खेत के बगल में ही उनके बड़े भाई रामशंकर का खेत है। वह भी रात में अपने खेतों की रखवाली को मचान पर सोया था। रविवार सुबह करीब पांच बजे भभूति की पत्नी किसना और बेटा संतराम खेत में सब्जी तोड़ने गए तो देखा खेत में भभूति का शव खून से लथपथ पड़ा था। ग्रामीणों ने राम शंकर की तलाश शुरू की तो वह गांव के बाहर एक पूजा स्थल पर खून से सने कपड़ों में बैठा है। अतिरिक्त निरीक्षक अपराध रफी आलम के मुताबिक, हत्या आरोपी रामशंकर की निशानदेही पर पुलिस ने खेत में गड्ढे में छिपाकर रखी कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया है जिससे वारदात को अंजाम दिया गया था।




 
a man murdered his brother in mohanlalganj
हत्या आरोपी रामशंकर - फोटो : amar ujala
रामशंकर ने पुलिस को बताया कि भभूति ने हमको मारा था, इसलिए हमने उसको मार दिया। वह पुलिस से बार-बार भूख लगने की बात कहता रहा और खाना मांगता रहा। बोला, कि गुस्सा आ गया तो मार दिया और मुझको अपने भाई की हत्या का कोई पछतावा नहीं है। पुलिस ने केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

 
a man murdered his brother in mohanlalganj
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : amar ujala
बच्ची से दुष्कर्म और हत्या में बेटे को हुई फांसी की सजा
एसीपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया, रामशंकर काफी समय से मानसिक दबाव में चल रहा था। करीब एक दशक पहले गांव की ही एक मासूम बच्ची के दुष्कर्म और उसकी हत्या के आरोप में राम शंकर का बेटा जेल जा चुका है। अदालत ने उसे फांसी की सजा सुनाई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने एक तरह से रामशंकर के परिवार से नाता तोड़ लिया था। इससे वह तनाव में रहता था। कुछ दिन पहले भभूति और रामशंकर के बीच विवाद हुआ था जिसे लेकर वह गांव में घूम-घूमकर कह रहा था कि भभूति ने हमको मारा है, हम भी मारेंगे। लोग उसे मानसिक रूप से बीमार मान उसकी बातों को अनसुना करते रहे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
a man murdered his brother in mohanlalganj
भभूति मौर्या ( फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
16 दिन पहले बड़े भाई की पोती की शादी में शामिल हुआ था परिवार
रामशंकर के छोटे बेटे इन्द्रपाल की बेटी रचना की 13 जून को शादी थी। पोती की शादी में भभूति, अपनी पत्नी व बेटे  के साथ हंसी खुशी शामिल हुआ था। उसे क्या पता था कि उसके परिवार की खुशी 16 दिन बाद मातम में बदल जाएगी और उसका सगा बड़ा भाई रामशकंर उसे बेवजह मौत के घाट उतार देगा। 
विज्ञापन
a man murdered his brother in mohanlalganj
रोते- बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
ग्रामीणों को धमका रहे हत्या आरोपी के बेटे का शांति भंग में चालान
घटना के बाद रामशंकर का छोटा बेटा इन्द्रपाल हत्या आरोपी पिता के विरोध में थाने जाकर गवाही देने वालों को मौत के घाट उतारने की धमकी देने लगा। शिकायत पर पुलिस ने इन्द्रपाल को पकड़कर शांति भंग में चालान कर दिया। ग्रामीणों ने बताया 22 जून को रामशंकर ने अपनी पत्नी रामश्री की पीटकर छत से फेंक दिया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed