राजधानी के जाने माने फिजीशियन डॉ. जयदीप सरकार की बृहस्पतिवार रात महानगर स्थित घर में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनके बाईं कनपटी पर गोली लगी है जो आर-पार हो गई है। दूसरी गोली माथे पर लगी जो सिर में फंसी मिली। सिर के पिछले हिस्से में चोट के निशान हैं। पहले पुलिस इसे खुदकुशी मान रही थी, मगर देर रात हुए पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि हुई।
लखनऊ के मशहूर फिजीशियन की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 03 Feb 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन