सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर क्षेत्र में बगिया गांव मियागंज के पास रविवार शाम बारातियों की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर शारदा सहायक खंड-16 नहर में गिर पड़ी। आसपास के लोग हादसे की सूचना पुलिस को देने के साथ बचाव कार्य में जुट गए। ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे चार लोगों को निकालकर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। मरने वाले जौनपुर जिले के निवासी हैं।
सुल्तानपुर: अनियंत्रित होकर नहर में गिरी बरातियों की तेज रफ्तार कार, चार लोगों की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन