फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुल्तानपुर: अनियंत्रित होकर नहर में गिरी बरातियों की तेज रफ्तार कार, चार लोगों की मौत

Mon, 25 Jun 2018 10:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Updated Mon, 25 Jun 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
a car falls in a rivers in sultanpur four died.

सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर क्षेत्र में बगिया गांव मियागंज के पास रविवार शाम बारातियों की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर शारदा सहायक खंड-16 नहर में गिर पड़ी। आसपास के लोग हादसे की सूचना पुलिस को देने के साथ बचाव कार्य में जुट गए। ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे चार लोगों को निकालकर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। मरने वाले जौनपुर जिले के निवासी हैं।

a car falls in a rivers in sultanpur four died.

जौनपुर के बदलापुर क्षेत्र के लमहन महराजगंज निवासी जग्गू के बेटे एहसान की शादी सुल्तानपुर के जयसिंहपुर थानान्तर्गत विशुनदासपुर निवासी मुस्तफा के घर तय थी। रविवार को जौनपुर से बारात आई थी। शाम करीब चार बजे दूल्हा एहसान का चचेरा भाई शाहरुख (18) पुत्र इस्राइल समेत चार लोग कार (यूपी62एपी-5646) में बैठकर जौनपुर लौट रहे थे।

a car falls in a rivers in sultanpur four died.

जयसिंहपुर क्षेत्र के बगिया गांव मियागंज के पास अंधे मोड़ के पास कार अनियंत्रित होकर शारदा सहायक खंड-16 नहर में जा गिरी। घटना के वक्त मौजूद राहगीरों के शोर मचाने पर नहर के आसपास रहने वाले ग्रामीण भागकर वहां पहुंचे और नहर के पानी में उतर गए। इस बीच सूचना मिलते ही तहसीलदार जितेंद्र गौतम, एसओ देवेश सिंह के साथ ही यूपी 100 भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से कार को पानी से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
a car falls in a rivers in sultanpur four died.

ग्रामीणों ने कार में फंसे चार लोगों को निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पाते ही विशुनदासपुर गांव से भी लोग मौके पर पहुंचे और मृतकों की शिनाख्त की।

विज्ञापन
a car falls in a rivers in sultanpur four died.

मृतकों की पहचान शाहरुख, पिंटू यादव (26) निवासी सुजानगंज जिला जौनपुर, भोला यादव निवासी रामपुर, बादशाहपुर जिला जौनपुर और पलकधारी निवासी चैती रामनगर सुजानपुर, जिला जौनपुर के रूप में हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed