फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस के 55 हजार पदों पर भर्ती के लिए तैयार होगा नया प्रस्ताव, अब ये है यूपी सरकार का प्लान

Sun, 10 Dec 2017 09:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 10 Dec 2017 09:33 PM IST
विज्ञापन
55 thousand recruitment plan in police department.

प्रदेश में 47 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती प्रक्रिया इस साल शुरू हो पाना मुश्किल है। पुलिस मुख्यालय की ओर से भर्ती के लिए भेजा गया प्रस्ताव (अधियाचन) उप्र. पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने लौटा दिया है।



पुलिस मुख्यालय अब नए सिरे से प्रस्ताव तैयार कर भर्ती बोर्ड को भेजेगा। इसी के बाद भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ पाएगी। हालांकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसी साल भर्ती प्रक्रिया शुरू कराना चाहते थे।

भर्ती बोर्ड के सूत्रों का कहना है कि पुलिस मुख्यालय ने 41,982 सिपाहियों के लिए प्रस्ताव भेजा था। इसमें पीएसी के लिए 7000 जवानों की मांग शामिल थी। बाद में पीएसी मुख्यालय ने डीजीपी मुख्यालय को लगभग 20 हजार सिपाहियों की मांग और भेज दी।

55 thousand recruitment plan in police department.
इसके बाद प्रस्ताव में बदलाव का निर्णय किया गया। नया प्रस्ताव आने और फिर भर्ती का विज्ञापन निकालने का काम अगले 20-22 दिनों में होना मुश्किल नजर आ रहा है।

हालांकि भर्ती बोर्ड के चेयरमैन जीपी शर्मा के अनुसार, आवेदन से लेकर भर्ती प्रक्रिया पूरी किए जाने तक का एक सेट प्रारूप है। ऐसे में नया प्रस्ताव मिलने के बाद अधिकतम एक सप्ताह में विज्ञापन जारी किया जा सकता है।
55 thousand recruitment plan in police department.

आर्म्ड पुलिस में पहले से ही 18 हजार सिपाहियों के पद खाली
उधर, अपर पुलिस महानिदेशक (पीएसी) राजकुमार विश्वकर्मा का कहना है कि पीएसी में फिलहाल लगभग 36 हजार रिक्तियां हैं। डीजीपी मुख्यालय से इस साल 20 हजार जवानों की नई भर्ती की मांग की गई है।

पीएसी के जवानों के साथ-साथ जिलों की आर्म्ड पुलिस, एसडीआरएफ, मेट्रो, एटीएस, एसटीएफ  को कमांडो और सुरक्षा मुख्यालय में तैनात पुलिस कर्मी पीएसी से ही उपलब्ध कराए जाते हैं। जिलों की आर्म्ड पुलिस में पहले से ही 18 हजार सिपाहियों के पद खाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
55 thousand recruitment plan in police department.
डेमो

वहीं मेट्रो, एसडीआरएफ , एसटीएफ  व एटीएस के लिए नए पद सृजित किए गए हैं। हर साल लगभग ढाई हजार पद रिटायरमेंट के कारण खाली हो जा रहे हैं। इनकी भरपाई भी पीएसी को करनी है।

विश्वकर्मा ने बताया कि उन्होंने पीएसी की कुल लगभग 36 हजार रिक्तियों को दो या तीन बार में भरे जाने के लिए डीजीपी मुख्यालय को लिखा है। डीजीपी मुख्यालय अगर पीएसी मुख्यालय की मांग मानता है तो नई भर्ती 42 हजार के स्थान पर लगभग 55 हजार की होगी। हालांकि अंतिम निर्णय डीजीपी मुख्यालय को करना है। इसके बाद ही भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।

विज्ञापन
55 thousand recruitment plan in police department.

पीएसी बल में आरक्षी के स्वीकृत, उपलब्ध व रिक्त पदों की स्थिति
पद--स्वीकृत पद--उपलब्धता--रिक्ति
आरक्षी सशस्त्र--28084--0--28084
आरक्षी पीएसी--26903--19725--7178

आरक्षी सुरक्षा शाखा--303--272--31
आरक्षी एटीएस    394--0--394

आरक्षी एसडीआरएफ--255--7    248
आरक्षी एसडीआरएफ--1--0--1
टेक्नीशियन वर्कशाप
योग--55940--20004--35936

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed