फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीतापुर रोड पर इस वजह से हुआ भीषण हादसा, बस में बैठी सवारियों के बीच मची चीख-पुकार

Sat, 31 Mar 2018 02:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 31 Mar 2018 02:26 PM IST
विज्ञापन
36 injured in bus accident in lucknow
क्षतिग्रस्त निजी बस - फोटो : अमर उजाला
बीकेटी में सीतापुर रोड पर रामपुर बेहड़ा तिराहे के पास शुक्रवार दोपहर रोडवेज के पीछे सवारियों से भरी निजी बस घुस गई। निजी बस में बैठीं 60 सवारियों में 36 महिला-पुरुष व बच्चे घायल होकर चीख-पुकार मचाने लगे। हादसे से घबराया बस का चालक मौके से भाग निकला। 
36 injured in bus accident in lucknow
दुर्घटना की वजह बना ट्रैक्टर ट्राली - फोटो : अमर उजाला
हादसे से घबराया बस का चालक मौके से भाग निकला। सूचना पर आई पुलिस ने बस कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल भेजा। जहां से तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रॉमा रेफर किया गया। हादसे के बाद काफी देर तक यातायात बाधित रहा।
36 injured in bus accident in lucknow
सीतापुर रोड पर हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

एसओ तेज प्रकाश सिंह ने बताया कि हादसे हाइवे के बीचों-बीच खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली की वजह से हुआ था। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार कर्मचारी डिवाइडर की सफाई कर रहे थे तभी सीतापुर की ओर से सवारियां लेकर रोडवेज बस आ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
36 injured in bus accident in lucknow
क्षतिग्रस्त निजी बस - फोटो : अमर उजाला

बस का चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली नहीं देख सका। पास पहुंचने पर उसे ट्रैक्टर-ट्रॉली नजर आई। उसने ब्रेक लगाया तो पीछे से आ रही निजी बस बेकाबू हो गई और टक्कर मार दी।

विज्ञापन
36 injured in bus accident in lucknow
ट्रैक्टर ट्राली - फोटो : अमर उजाला
हादसे में बस की सवारियां घायल हो गईं और चीख-पुकार मच गई। बस का चालक घबराकर मौके से भाग निकला जबकि रोडवेज का चालक भी वाहन लेकर चला गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed