फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

31 पैसेंजर व मेमू ट्रेनों का निरस्तीकरण अब 10 तक, ये ट्रेनें हैं निरस्त

Fri, 02 Aug 2019 04:58 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 02 Aug 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
31 passenger and memu trains will be cancelled till 10 august
प्रतीकात्मक तस्वीर
रेलवे ने एक बार फिर आम यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पिछले कई महीने से निरस्त चल रहीं लखनऊ-कानपुर रूट की मेमू व पैसेंजर ट्रेनों का कैंसिलेशन बढ़ाकर अब 10 अगस्त तक कर दिया है। दरअसल, रेलवे बोर्ड ने उत्तर रेलवे की 64 मेमू व पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त किया है।

x
31 passenger and memu trains will be cancelled till 10 august
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
इसमें कानपुर, सुलतानपुर, प्रतापगढ़, शाहजहांपुर रूट की ट्रेनें शामिल हैं। कुल 31 पैसेंजर और मेमू निरस्त रहेंगी। इनमें अधिकांश कानपुर-लखनऊ के बीच चलने वाली मेमू ट्रेनें हैं। शाहजहांपुर व लखनऊ रूट की एक मेमू भी कैंसिल है।
31 passenger and memu trains will be cancelled till 10 august
डेमो - फोटो : डेमो
इसी तरह प्रयाग-बरेली पैसेंजर भी निरस्त है। इन ट्रेनों को दस मई को बहाल किया जाना था, लेकिन रेलवे बार-बार निरस्तीकरण बढ़ा रहा है। इससे सबसे ज्यादा दैनिक यात्रियों को समस्याएं हो रही हैं। इतना ही नहीं पिछले करीब चार साल से लखनऊ प्रतापगढ़ डीएमयू को हटाने के बाद भी उसकी जगह चलने वाली पैसेंजर ट्रेन का संचालन अब तक शुरू नहीं हो सका है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
31 passenger and memu trains will be cancelled till 10 august
प्रतीकात्मक तस्वीर
ये प्रमुख ट्रेनें हैं निरस्त
लखनऊ कानपुर मेमू (64207)
कानपुर लखनऊ मेमू (64212)
लखनऊ जंक्शन कानपुर मेमू (64213)
कानपुर लखनऊ जंक्शन मेमू (64254)
रायबरेली कानपुर पैसेंजर (54211)
कानपुर रायबरेली पैसेंजर (54212)
कानपुर लखनऊ मेमू (64208)
लखनऊ कानपुर मेमू (64209)
बाराबंकी कानपुर मेमू (64235)
कानपुर बाराबंकी मेमू (64236)

 
विज्ञापन
31 passenger and memu trains will be cancelled till 10 august
प्रतीकात्मक तस्वीर

ये रूट भी बाधित
उपरोक्त ट्रेनों के अतिरिक्त लखनऊ जंक्शन-बाराबंकी के बीच चलने वाली मेमू ट्रेनों, लखनऊ-शाहजहांपुर के मध्य मेमू, लखनऊ-कानपुर मेमू, लखनऊ-रहीमाबाद पैसेंजर, लखनऊ-सुलतानपुर पैसेंजर, प्रतापगढ़ से संचालित डीएमयू, प्रतापगढ़ व वाराणसी से लखनऊ के मध्य चलने वाली पैसेंजर और प्रयाग से बरेली के मध्य की गाड़ियां निरस्त रहेंगी।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed