लखनऊ के माल क्षेत्र में रविवार को ओवरटेक करने के दौरान बाइक सवार को बचाने में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार 25 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर आई पुलिस ने चार एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से डॉक्टरों ने आठ घायलों की हालत नाजुक बताते हुए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
लखनऊ में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 जख्मी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 13 Feb 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन