फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मायावती का पलटवार, भाजपा अध्यक्ष बसपा को मिलने वाली सीटें गिना रहे थे

Sun, 12 Feb 2017 10:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 12 Feb 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
mayawati replied back on BJP chief amit shah.

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पहले चरण के चुनाव में अपनी पार्टी की जो सीटें गिना रहे थे, उससे ऐसा लग रहा था जैसे कि वह भाजपा की नहीं गलती से बसपा की ही सीटें गिना रहे थे।

mayawati replied back on BJP chief amit shah.

भाजपा अध्यक्ष की प्रेस वार्ता पर जारी एक बयान में मायावती ने कहा कि  शाह ने चुनाव में अपनी पार्टी की हार को देख अपने लोगों का मनोबल बढ़ाने के लिए यह प्रेस वार्ता की है।

mayawati replied back on BJP chief amit shah.

उन्होंने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष का यह कहना कि पहले दो चरणों के चुनावों के बाद आगे के चरणों के मतदान में बीजेपी का मुकाबला बसपा से नहीं बल्कि सपा से होगा, एक राजनीतिक षडयंत्र के तहत दिया गया जवाब है।

विज्ञापन
विज्ञापन
mayawati replied back on BJP chief amit shah.

उन्होंने ऐसा इसलिए कहा ताकि अल्पसंख्यक समाज का वोट बंट जाये और फिर इसका लाभ बीजेपी को ही मिल जाए। मायावती ने कहा कि प्रथम चरण के मतदान में बीजेपी की हालत दयनीय रही है। शाह के चेहरे की उड़ी हवाईयां बता रही थी कि बसपा अकेले ही पूर्ण-बहुमत की सरकार बनाने जा रही है।

विज्ञापन
mayawati replied back on BJP chief amit shah.

उन्होंने कहा कि सभी चरणों में बसपा नंबर एक पर ही रहेगी। भाजपा का सपा व कांग्रेस गठबंधन से मुकाबला दूसरे व तीसरे नंबर पर आने के लिये ही होने वाला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed