{"_id":"5e009b2a8ebc3e87b84ddf71","slug":"15-more-accused-arrested-on-the-fourth-day-of-lucknow-violence-against-caa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊः वजीरगंज समेत इन जगहों से पकड़े गए 15 और आरोपी, 10 केस दर्ज, 60 से ज्यादा चिह्नित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊः वजीरगंज समेत इन जगहों से पकड़े गए 15 और आरोपी, 10 केस दर्ज, 60 से ज्यादा चिह्नित
Mon, 23 Dec 2019 04:20 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 23 Dec 2019 04:20 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारी से बात करते एसएसपी, गाड़ी में अपना सामान रखते हुए पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हिंसा के चौथे दिन रविवार को 15 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि वजीरगंज, ठाकुरगंज और हजरतगंज से उपद्रव के आरोपियों को पकड़ा गया है। इसके अलावा 10 और मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं। वहीं 60 से ज्यादा उपद्रवी चिह्नित किए गए हैं।
लोगों को रोकती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने बताया कि वजीरगंज में पकड़े गए लोगों में नूर इस्लाम, असगर अली, रज्जक अली, मो. रहजुद्दीन, अकबर खां और उमर अली शामिल हैं। सभी आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल वीडियो और फोटो से पहचान के बाद गिरफ्तार किया गया है।
परिवर्तन चौक चौराहे पर तैनात सुरक्षा बल
- फोटो : अमर उजाला
चिह्नित उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न थानों की टीमें जुटी हुई हैं। हजरतगंज में रविवार को जनता की तरफ से संपत्ति के नुकसान समेत अन्य धाराओं के 10 और मुकदमे दर्ज कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
आवागमन रहा बंद, परेशान रहे लोग
- फोटो : अमर उजाला
अब तक 34 मुकदमे दर्ज, 3500 अज्ञात व 30 नामजद
हिंसा में अब तक हजरतगंज, ठाकुरगंज, हसनगंज, कैसरबाग, वजीरगंज, अमीनाबाद, चिनहट थानों में पुलिस और जनता की तरफ से 34 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। सभी मुकदमों में 3500 अज्ञात व 25 से 30 लोग नामजद हुए हैं। गिरफ्तारियों का आंकड़ा 300 पहुंचने वाला है।
विज्ञापन
साधन न मिलने की वजह से पैदल जाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
कहने पर नहीं, साक्ष्य के आधार पर की जाए गिरफ्तारी
एसएसपी ने हिंसा और उपद्रव के मामले में साक्ष्यों के आधार पर ही गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पकड़े गए लोगों ने पूछताछ में कुछ लोगों के नाम-पते बताए थे। पुलिस ने जब ऐसे लोगों को पकड़ा तो माहौल तनावपूर्ण हो गया।
एसएसपी ने हिंसा और उपद्रव के मामले में साक्ष्यों के आधार पर ही गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पकड़े गए लोगों ने पूछताछ में कुछ लोगों के नाम-पते बताए थे। पुलिस ने जब ऐसे लोगों को पकड़ा तो माहौल तनावपूर्ण हो गया।