फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lohri 2024: लोहड़ी पर इन प्रसिद्ध गुरुद्वारे पर टेंके माथा, परिवार संग करें सेवा

Sun, 14 Jan 2024 09:44 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 14 Jan 2024 09:44 AM IST
विज्ञापन
Lohri 2024 travel ideas visit top 5 famous gurudwara in india
bangla sahib gurudwara - फोटो : istock

Lohri : लोहड़ी उत्तर भारत में प्रमुख रूप से मनाया जाने वाला पर्व है। खासकर पंजाब व हरियाणा में सिख समुदाय के लोग लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाते हैं। लोहड़ी मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाई जाती है। इस वर्ष लोहड़ी का त्योहार 14 जनवरी 2024 को मनाया जा रहा है। इस पर्व के मौके पर शाम के वक्त अग्नि जलाकर उसके चारों ओर परिक्रमा करते हैं और नए धान के साथ ही खील, मक्का, गुड़, रेवड़ी और मूंगफली अग्नि में अर्पित करते हैं।



सिख लोग फसल पकने की खुशी में लोहड़ी का पर्व मनाते हैं। शाम में लोहड़ी पूजा का प्लान है तो दिन के वक्त गुरुद्वारे में मत्था टेकने भी जा सकते हैं। लोहड़ी के मौके पर देश के प्रसिद्ध गुरुद्वारे में सेवा के लिए जाएं। यहां देश के कुछ प्रसिद्ध और भव्य गुरुद्वारों के बारे में बताया जा रहा है।
 

Lohri 2024 travel ideas visit top 5 famous gurudwara in india
स्वर्ण मंदिर - फोटो : pexel

गुरुद्वारा हरमंदिर साहिब सिंह, अमृतसर

पंजाब के अमृतसर शहर में गुरुद्वारा हरमंदिर साहिब सिंह स्थित है। कहते हैं कि इस गुरुद्वारे को बचाने के लिए महाराजा रणजीत सिंह ने गुरुद्वारे का ऊपरी हिस्सा सोने से ढक दिया था। इसी कारण इसे स्वर्ण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।

Lohri 2024 travel ideas visit top 5 famous gurudwara in india
Takht Shri Damdama Sahib Punjab - फोटो : Social Media

तख्त श्री दमदमा साहिब, पंजाब

यह गुरुद्वारा सिखों के पांच पवित्रों तख्तों में से एक है। इस स्थान पर गुरु गोबिंद सिंह जी ने तलवंडी साहू से जंग के बाद आराम किया था। तलवंडी साहू पंजाब के बठिंडा शहर से 28 किलोमीटर की दूरी पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lohri 2024 travel ideas visit top 5 famous gurudwara in india
gurudwara patna - फोटो : social media

गुरुद्वारा श्री हरमंदिर जी, पटना

बिहार की राजधानी पटना में सिखों के पांच पवित्र तख्तों में से एक है। इस गुरुद्वारे को महाराजा रणजीत सिंह ने बनवाया था।

विज्ञापन
Lohri 2024 travel ideas visit top 5 famous gurudwara in india
गुरुद्वारा शीशगंज साहिब - फोटो : facebook

गुरुद्वारा शीशगंज, दिल्ली

राजधानी दिल्ली में भी प्रसिद्ध गुरुद्वारा है। पुरानी दिल्ली के शीशगंज में ऐतिहासिक गुरुद्वारा है। यह स्थान 9वीं पातशाही गुरु तेग बहादुर जी से जुड़ा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed