फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लद्दाख जा रहे हैं तो जरूर देखकर आइएगा वाहनों को ऊपर खींचने वाली रहस्यमयी पहाड़ी

Tue, 19 Jan 2021 05:16 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 19 Jan 2021 05:16 PM IST
विज्ञापन
know about interesting facts of magnetic hill of laddakh
मैग्नेटिक हिल या चुंबकीय पहाड़ी कहा जाता है - फोटो : Social Media

लेह- कारगिल राजमार्ग पर लेह शहर से लगभग 30 किमी की दूरी पर स्थित एक छोटा सा हिस्सा है जिसे कि मैग्नेटिक हिल या चुंबकीय पहाड़ी कहा जाता है। इस हिल के बारे में यह धारणा है कि जहां अन्य किसी भी पहाड़ी से कोई गाड़ी नीचे की ओर गिरती है, वहीं इस पहाड़ी में कुछ तो ऐसी बात है जो कि गाड़ियों को ऊपर की ओर खींचती है। इस कारण यह जगह लोगों को बहुत आकर्षित करती है। लोग इस खूबी को देखने ही यहां तक आते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए मैग्नेटिक हिल से जुड़ी रोचक बातें। 

know about interesting facts of magnetic hill of laddakh
वाहनों को ऊपर की ओर आकर्षित करता है - फोटो : Social media

मिस्ट्री हिल भी कहा जाता है
इस पहाड़ को मिस्ट्री हिल इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह जो हिस्सा है, वह वाहनों को ऊपर की ओर आकर्षित करता है। कहा जाता है कि यदि किसी कार को इंजन के साथ यहां छोड़ दिया जाए तो गाड़ी 20 किमी, प्रति घंटा के हिसाब से आसानी से लुढ़क सकती है। यही वजह है कि लोग इसे मिस्ट्री हिल और ग्रेविटी हिल जैसे नामों से पुकारते हैं। कई वैज्ञानिक इस रहस्य की गुत्थी को अपने-अपने स्तर पर सुलझाने का प्रयत्न कर चुके हैं। 

know about interesting facts of magnetic hill of laddakh
पहाड़ी से कोई मजबूत चुंबकीय शक्ति निकल रही है - फोटो : social media

विज्ञान की दृष्टि से
वैज्ञानिकों का मानना है कि इसके पीछे चुंबकीय बल सिद्धांंत काम करता है। इस सिद्धांत के अनुसार यह माना जा रहा है कि पहाड़ी से कोई मजबूत चुंबकीय शक्ति निकल रही है जो कि वाहनों को अपनी सीमा के भीतर खींच रही है। बताया जाता है कि अतीत में इस पहाड़ी क्षेत्र में भारतीय वायु सेना के विमानों को अपने मार्ग तक बदलने पड़ गए थे ताकि उन पर इस चुंबकीय शक्ति का कोई प्रभाव न पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन
know about interesting facts of magnetic hill of laddakh
यह जनश्रुति के अतिरिक्त कुछ भी नहीं है - फोटो : सोशल मीडिया

लोगों की बातें
यहां के ग्रामीण लोग आज भी विज्ञान की इन बातों पर विश्वास नहीं करते हैं। ग्रामीण लोग आज भी यही कहते हैं कि एक समय पर यहां एक सड़क मौजूद थी जो कि लोगों को स्वर्ग की ओर ले जाती थी। जो लोग स्वर्ग जाने के काबिल थे, उन्हें सीधे ले जाया जाता था और जो नहीं थे वे वहां तक पहुंच ही नहीं पाते थे। लेकिन यह जनश्रुति के अतिरिक्त कुछ भी नहीं है। वास्तव में सभी जानते हैं कि ऐसा कुछ हो ही नहीं सकता है। 

 

विज्ञापन
know about interesting facts of magnetic hill of laddakh
यह एक बंजर क्षेत्र है - फोटो : social media
इन बातों का रखें ध्यान
इस चुंबकीय पहाड़ी पर जाने के लिए आप सड़क, रेल , हवाई जहाज कोई भी विकल्प अपनी दूरी और सुविधा के अनुसार तय कर सकते हैं। जब आप इस पहाड़ी को देखने के लिए जा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि यह एक बंजर क्षेत्र है, जहां आप हर वक्त आना- जाना नहीं कर सकते हैं। इस क्षेत्र में कोई व्यव्स्थित रेस्त्रां और दुकान भी नहीं है, इसलिए अपना जरूरत का सारा सामान अपने साथ लेकर ही जाएं।ूी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed