फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Temples in Bihar: ये हैं बिहार के प्रसिद्ध देवी मंदिर, नवरात्रि में करें दर्शन और पूजन

Thu, 03 Apr 2025 01:52 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 03 Apr 2025 01:52 PM IST
सार

नवरात्रि के दौरान इन देवी माता मंदिरों में दर्शन का विशेष महत्व माना जाता है। आइए जानते हैं बिहार के प्रसिद्ध देवी मंदिरों के बारे में।

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2025 Famous Devi Temples in Bihar Durga Mata Mandir and Shaktipeeth List in hindi
बिहार के प्रसिद्ध देवी मंदिर और शक्तिपीठ - फोटो : freepik

Famous Devi Temples in Bihar : देशभर में कई प्राचीन और प्रसिद्ध देवी माता मंदिर है, जहां देवी दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होती है। कहीं देवी माता गौरी के रूप में पूजनीय हैं तो कहीं माता महालक्ष्मी की उपासना होती है। इसके अलावा देश-विदेश तक देवी के शक्तिपीठ भी विद्यमान हैं। उत्तर से दक्षिण तक दिव्य और सिद्ध देवी मंदिरों के बीच आपके राज्य और शहर में भी कई प्रसिद्ध मंदिर हैं, जो देवी मां को समर्पित हैं। अगर आप बिहार के रहने वाले हैं तो यहां देवी मां की विशेष कृपा है, क्योंकि इस राज्य में शक्तिपीठ होने के साथ ही कई प्राचीन मंदिर हैं, जिनका इतिहास पौराणिक काल से जुड़ा है। 



अगर आप इन दिव्य मंदिरों के दर्शन की इच्छा रखते हैं तो इन देवी मंदिरों के नाम और इनके स्थान के बारे में जान लें। आपके शहर के आसपास स्थित मंदिर के दर्शन की योजना बना सकते हैं। नवरात्रि के दौरान इन देवी माता मंदिरों में दर्शन का विशेष महत्व माना जाता है। आइए जानते हैं बिहार के प्रसिद्ध देवी मंदिरों के बारे में।

Chaitra Navratri 2025 Famous Devi Temples in Bihar Durga Mata Mandir and Shaktipeeth List in hindi
पटना देवी मंदिर बिहार - फोटो : instagram

पटनेश्वर देवी मंदिर

बिहार की राजधानी पटना में पटनेश्वर देवी मंदिर स्थित है। यह मंदिर देवी के 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है, जहां माता सती की दाहिनी जांघ गिरी थी। यहां माता की पूजा पटनेश्वरी देवी के रूप में की जाती है। नवरात्रि के समय इस मंदिर में खास पूजा अर्चना होती है और बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए आते हैं। कहते हैं कि यह मंदिर शहर की रक्षा करता है, इसलिए मंदिर को रक्षिका भगवती पटनेश्वरी के नाम से भी जाना जाता है। 

Chaitra Navratri 2025 Famous Devi Temples in Bihar Durga Mata Mandir and Shaktipeeth List in hindi
मनसा देवी मंदिर बिहार - फोटो : instagram

मनसा देवी मंदिर

बिहार के भागलपुर जिले में मनसा देवी का प्रसिद्ध मंदिर स्थित है। यह मंदिर नाग देवता की बहन और नागों की देवी मानी जाने वाली देवी मनसा को समर्पित है। यहां बाएं हाथ से पूजा की परंपरा है। सती बहुला ने अपने पति के प्राणों के लिए पूजा की थी। इस कारण श्रद्धालु यहां विशेष मनोकामना पूर्ति के लिए आते हैं और देवी के चरणों में सर्प के प्रतीक रूप में प्रसाद चढ़ाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2025 Famous Devi Temples in Bihar Durga Mata Mandir and Shaktipeeth List in hindi
चंडी स्थान बिहार - फोटो : instagram

चंडी स्थान

बिहार के मुंगेर का चंडी स्थान प्रसिद्ध शक्तिपीठों में से एक है। कहा जाता है कि यहां माता सती की बाईं आंख गिरा थी, इसलिए इसे शक्तिपीठ का दर्जा प्राप्त है। यहां मां चंडिका की पूजा की जाती है और दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए आते हैं। ये मंदिर नेत्र रोगियों के लिए लाभकारी माना जाता है। कहा जाता है कि अंगराज कर्ण यहां रोज सवा मन सोना दान करते थे।

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2025 Famous Devi Temples in Bihar Durga Mata Mandir and Shaktipeeth List in hindi
ताराचंडी मंदिर बिहार - फोटो : instagram

ताराचंडी मंदिर

रोहतास का ताराचंडी मंदिर माता तारा को समर्पित है जो मां दुर्गा का एक रूप मानी जाती है। कहते हैं कि यहां माता चंडी ने असुर चंड का वध किया था, जिसके कारण यह स्थान ताराचंडी के नाम से प्रसिद्ध हुआ। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस मंदिर का नाम तारा महर्षि विश्वामित्र ने रखा था और परशुराम जी ने यहां सहस्त्रबाहु को पराजित करके मां तारा की उपासना की थी। नवरात्रि के समय इस मंदिर में विशेष भीड़ देखने को मिलती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed