फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Temples for couples: सुखी वैवाहिक जीवन के लिए पति-पत्नी को साथ करना चाहिए इन मंदिरों में दर्शन

Wed, 02 Apr 2025 11:38 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 02 Apr 2025 11:38 AM IST
सार

अगर आप भी अपने दांपत्य जीवन में सुख, समृद्धि और प्रेम बनाए रखना चाहते हैं तो कपल्स के बीच लोकप्रिय इन मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं और अपने रिश्ते को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे कुछ मंदिरों के बारे में, जो सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद देने के लिए प्रसिद्ध हैं।

विज्ञापन
Must visit Temples for couples for Happy Married life sukhi vaivahik jeevan ke liye kare in mandir ke darshan
मंदिर - फोटो : instagram
loader

Temples for Couples:  हिंदू मंदिरों का विशेष धार्मिक महत्व है, जहां लोग सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ दर्शन व पूजन के लिए जाते हैं। हालांकि हर मंदिर की अपनी अलग महिमा और खासियत है। दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों के लिए देश के कुछ मंदिर बहुत प्रसिद्ध माने जाते हैं। ये मंदिर न केवल वैवाहिक समस्याओं को दूर करने में मददगार माने जाते हैं, बल्कि प्रेम, आपसी समझ और रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए भी शुभ माने जाते हैं।

देश के ऐसे कुछ मंदिरों में लोगों को अपने जीवनसाथी के साथ एक बार जरूर जाना चाहिए। श्रद्धालु यहां आकर अपने रिश्ते को और अधिक प्रगाढ़ बना सकते हैं। अगर आप भी अपने दांपत्य जीवन में सुख, समृद्धि और प्रेम बनाए रखना चाहते हैं तो कपल्स के बीच लोकप्रिय इन मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं और अपने रिश्ते को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे कुछ मंदिरों के बारे में, जो सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद देने के लिए प्रसिद्ध हैं।

Must visit Temples for couples for Happy Married life sukhi vaivahik jeevan ke liye kare in mandir ke darshan
मंदिर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

तिरुमनांचेरी मंदिर

तमिलनाडु का तिरुमनांचेरी मंदिर विवाह आशीर्वाद के लिए प्रसिद्ध है। यहां स्थित तिरुमनांचेरी मंदिर को विवाह से जुड़ी समस्याओं को दूर करने वाला मंदिर माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति शादी में देरी या वैवाहिक जीवन में समस्याओं का सामना कर रहा हो, अगर वह सच्चे मन से इस मंदिर में पूजा करे तो उसे शीघ्र ही विवाह और वैवाहिक सुख का आशीर्वाद मिलता है।

Must visit Temples for couples for Happy Married life sukhi vaivahik jeevan ke liye kare in mandir ke darshan
बरसाना - फोटो : Instagram

बरसाना राधा रानी मंदिर

मान्यता है कि उत्तर प्रदेश में बरसाना में राधा रानी का जन्म हुआ था। यहाँ राधा रानी का मंदिर है जो प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। इस मंदिर में लट्ठमार होली मनाई जाती है, जिसमें राधा-कृष्ण की होली और अठखेलियों को कपल भी दोहराते हैं। राधा-कृष्ण के अमर प्रेम को अपने जीवन में शामिल करने के लिए प्रेमी जोड़े इस मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं, ताकि उनका रिश्ता भी मजबूत हो सके। यह मंदिर प्रेम, त्याग और आपसी समझ को बढ़ावा देता है, जिससे रिश्तों में मधुरता बनी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Must visit Temples for couples for Happy Married life sukhi vaivahik jeevan ke liye kare in mandir ke darshan
मीनाक्षी मंदिर - फोटो : Instagram

मदुरै मीनाक्षी अम्मन मंदिर

तमिलनाडु के मदुरै में प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर स्थित है। यह मंदिर भगवान शिव और शक्ति का संगम स्थान माना जाता है। मंदिर भगवान शिव और देवी मीनाक्षी के दिव्य मिलन का प्रतीक है। मीनाक्षी मंदिर एक आदर्श दांपत्य जीवन का उदाहरण प्रस्तुत करता है और यहां आने वाले जोड़ों को सुखी और सफल विवाह का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यह मंदिर रिश्तों में विश्वास, प्रेम और आपसी सम्मान को बनाए रखने की प्रेरणा देता है।

विज्ञापन
Must visit Temples for couples for Happy Married life sukhi vaivahik jeevan ke liye kare in mandir ke darshan
कामाख्या मंदिर - फोटो : instagram/soumickmondal

कामाख्या मंदिर

असम में स्थित कामाख्या मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है। यहां माता का यौनी भाग गिरा था, ऐसे में यह मंदिर स्त्री शक्ति और प्रजनन का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि यहां पूजा करने से दंपति को संतान सुख प्राप्त होता है और उनके रिश्ते में भावनात्मक गहराई आती है। यह मंदिर वैवाहिक जीवन में प्रेम और समर्पण को बढ़ाने में सहायक माना जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed