{"_id":"69bf666644348ed8a600968f","slug":"budget-trip-plan-for-ayodhya-visit-on-the-occasion-ram-navami-2026-ram-navami-par-ayodhya-jana-chahiye-ya-nahi-2026-03-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ram Navami 2026: राम नवमी पर जाना है अयोध्या तो इन बातों का रखें ध्यान, जानें कब आराम से मिलेंगे दर्शन","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Ram Navami 2026: राम नवमी पर जाना है अयोध्या तो इन बातों का रखें ध्यान, जानें कब आराम से मिलेंगे दर्शन
Wed, 25 Mar 2026 03:34 PM IST
Shruti Gaur
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Wed, 25 Mar 2026 03:34 PM IST
सार
Tips To Plan Trip Of Ayodhya On Ram Navami: अगर आप राम नवमी के मौके पर अयोध्या जाने का प्लान बना रहे हैं तो ये लेख आपके काम का है। यहां हम आपको बताएंगे, आपको इस मौके पर अयोध्या जाना चाहिए या नहीं। अगर आप अयोध्या जा रहे हैं तो किन बातों का ध्यान रखें, ये आपको यहीं पता लगेगा।
विज्ञापन
राम नवमी पर जाना है अयोध्या तो इन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : amar ujala
Tips To Plan Trip Of Ayodhya On Ram Navami: राम नवमी, भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में पूरे भारत में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर अयोध्या, जो भगवान राम की जन्मभूमि के रूप में जानी जाती है, देश-विदेश से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यदि आप इस मौके पर अयोध्या जाने का प्लान कर रहे हैं, तो ये जानना महत्वपूर्ण है कि यात्रा का अनुभव यादगार और सुरक्षित हो, इसके लिए कुछ तैयारी और सावधानियां आवश्यक हैं।
राम नवमी पर जाना है अयोध्या तो इन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : ANI Photos
किस समय करें दर्शन?
- अगर आप भीड़ से बचना चाहते हैं, तो सुबह जल्दी या शाम के शुरुआती समय में मंदिर दर्शन करें।
- जैसे-जैसे दिन चढ़ता है, वैसे-वैसे भीड़ बढ़ने लगती है, इसलिए सुबह के समय ही दर्शन करना सही है।
राम नवमी पर जाना है अयोध्या तो इन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : Adobe Stock
जाने से पहले बुक करें रहने की जगह
- राम नवमी के समय अयोध्या में भीड़ बहुत अधिक होती है, इसलिए होटल या धर्मशाला पहले से बुक करना जरूरी है।
- आप ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म या स्थानीय धर्मशालाओं का विकल्प चुन सकते हैं।
- हाई सीजन में देर से बुक करने पर अच्छे आवास की समस्या हो सकती है।
- कई बार वहां पहुंचकर आपको रहने की अच्छी जगह नहीं मिलेगी, या फिर हो सकता है बहुत महंगी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
राम नवमी पर जाना है अयोध्या तो इन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखें
- राम नवमी पर अयोध्या में हजारों श्रद्धालु आते हैं।
- इस दौरान बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है।
- यदि आप परिवार के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो बच्चों को हाथ में रखें और बुजुर्गों के लिए आरामदायक योजना बनाएं।
- बच्चों के गले में एक आईकार्ड लटका दें, जिसमें उनका नाम-पता और माता-पिता का नंबर लिखा हो।
विज्ञापन
राम नवमी पर जाना है अयोध्या तो इन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : instagram
नियमों का ध्यान रखें
- पुलिस और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करना बेहद जरूरी है।
- सुरक्षा की दृष्टि से किसी भी संदिग्ध वस्तु को छूने या अनधिकृत क्षेत्र में जाने से बचें।
- मोबाइल फोन, जरूरी दस्तावेज और पर्याप्त नकदी हमेशा पास रखें।