फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Abu Dhabi Tourist Places: अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर के दर्शन के लिए जाएं तो करें इन जगहों की भी सैर

Wed, 14 Feb 2024 11:49 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 14 Feb 2024 11:49 AM IST
विज्ञापन
abu dhabi Tourist Places list including BAPS Temple first hindu temple in UAE
abu dhabi - फोटो : istock

Abu Dhabi Tourist Places : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूएई दौरे पर हैं, जहां 14 फरवरी को अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर का प्रधानमंत्री मोदी उद्घाटन कर रहे हैं। राजस्थान के गुलाबी बलुआ पत्थरों से निर्मित यह भव्य मंदिर अपनी सुंदरता से दुनियाभर के लोगों को आकर्षित कर रहा है। मंदिर को 27 एकड़ क्षेत्र में बनाया गया है। 108 फुट ऊंचा यह मंदिर वास्तुशिल्प का चमत्कार माना जा रहा है। यहां मंदिर के दोनों किनारों पर गंगा और यमुना नदी का पवित्र जल बह रहा है, जो कि विशाल कंटेनरों में भारत से लाया गया है। इस विशाल और अद्भुत हिंदू मंदिर के दर्शन के लिए भारत ही नहीं विदेशों से भी पर्यटक पहुंचेंगे। ऐसे में अगर आप अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे हैं तो यहां के अन्य मशहूर पर्यटन स्थलों की सैर भी कर सकते हैं।

abu dhabi Tourist Places list including BAPS Temple first hindu temple in UAE
saadiyat public beach - फोटो : istock

सादियात पब्लिक बीच

परिवार या दोस्तों के साथ अबू धाबी घूमने जा रहे हैं तो सादियात पब्लिक बीच बेहतर जगह है। यहां समूह में घूमने में अधिक आनंद आएगा। वाटर स्पोर्ट्स, बोटिंग और समुद्र तट पर काॅकटेल का मजा लेने के लिए इस बीच पर आएं। स

abu dhabi Tourist Places list including BAPS Temple first hindu temple in UAE
- फोटो : pexel

डेजर्ट सफारी

एडवेंचर पसंद है तो डेजर्ट सफारी के लिए जाएं। संयुक्त अरब अमीरात अपने रेगिस्तानों के लिए प्रसिद्ध है। डेजर्ट सफारी आपको रोमांच का अनुभव कराएगा। यहां ड्यून ड्राइविंग आव व्हीलर का आनंद उठा सकते हैं। डेजर्ट कैम्पिंग के लिए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
abu dhabi Tourist Places list including BAPS Temple first hindu temple in UAE
Ferrari World - फोटो : istock

फेरारी वर्ल्ड

यस द्वीप में स्थित फेरारी थीम पार्क दुनिया भर में सबसे बड़ा इनडोर मनोरंजन पार्क है। इटालियन कार ब्रांड, फेरारी से प्रेरित, यह इनडोर पार्क शैक्षिक सवारी के माध्यम से फेरारी से जुड़ी हर चीज का वर्णन करता है। बच्चों के लिए छोटी यात्राओं से लेकर कार प्रदर्शनियों तक, फेरारी वर्ल्ड सभी उम्र के व्यक्तियों के लिए घूमने के लिए आदर्श स्थान है। रेगिस्तान की गर्मी के प्रभाव को कम करने के लिए फेरारी वर्ल्ड को मुख्य रूप से कांच और स्टील के उपयोग से डिजाइन किया गया है।

विज्ञापन
abu dhabi Tourist Places list including BAPS Temple first hindu temple in UAE
Heritage Village - फोटो : istock

हेरिटेज विलेज

अबू धाबी की सैर हेरिटेज विलेज को बिना घूमें अधूरी सी है।  हेरिटेज विलेज पारंपरिक बेदूइन गांवका रिपलिका है। यहां इमीराती जीवन का अनुभव कर सकते हैं। वह सारी चीजें हेरिटेज विलेज में मौजूद हैं, जिन्हें इमीराती लोग इस्तेमाल करते थे। साथ ही वर्कशॉप में इमीराती मेटल वर्क और सिलाई स्किल देखने को मिलती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed