फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Recipe Of The Day: ब्रंच में बनाएं लौकी के पराठे, मिनटों में हो जाएंगे तैयार

Sat, 09 Jul 2022 11:21 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 09 Jul 2022 11:21 AM IST
विज्ञापन
Today Kitchen Lauki Paratha Recipe How To Make Bottle Gourd Paratha In Hindi
लौकी पराठा की रेसिपी - फोटो : Istock

Lauki Paratha Recipe: स्टफ पराठे का स्वाद काफी लजीज होता है। नाश्ते में लोग अक्सर चाय या दही के साथ स्टफ पराठे खाना पसंद करते हैं। स्टफ पराठे में भी कई विकल्प होते हैं। इसमें आलू पराठा, पनीर पराठा, प्याज पराठा, मौसम की सब्जियों के पराठे, जैसे गोभी पराठा, पालक या बथुआ का पराठा आदि शामिल हैं। सबसे ज्यादा चलन आलू पराठे का है। भारतीय रसोई लेकर रेस्टोरेंट आदि में भी आलू पराठा आपको आसानी से मिल जाता है। पनीर और प्याज के पराठे की मांग ज्यादा रहती है। लेकिन अगर स्टफ पराठे में नए स्वाद को ट्राई करना चाहते हैं तो लौकी का पराठा बना सकते हैं। शाम की चाय के साथ या हल्की भूख होने पर आप लौकी के पराठे बना सकते हैं। इसे बनाना आसान होता है। अक्सर बच्चों को लौकी की सब्जी पसंद नहीं होती। ऐसे में आप उन्हें लौकी के पराठे बनाकर खिला सकते हैं। इसका स्वाद उन्हें पसंद भी आएगा और लौकी खाने से बच्चे परहेज भी नहीं करेंगे। ये रही लौकी का पराठा बनाने की रेसिपी।

Today Kitchen Lauki Paratha Recipe How To Make Bottle Gourd Paratha In Hindi
लौकी पराठा की रेसिपी - फोटो : pixabay

लौकी के पराठे की सामग्री

लौकी, आटा, बारीक कटा प्याज, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, तेल और नमक।

Today Kitchen Lauki Paratha Recipe How To Make Bottle Gourd Paratha In Hindi
लौकी पराठा की रेसिपी - फोटो : लौकी

लौकी के पराठे की रेसिपी

स्टेप 1 - लौकी के पराठे बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को छीलकर उसे कद्दूकस कर लें।

स्टेप 2- अब प्याज को बारीक काट लें और कद्दूकस की हुई लौकी के साथ मिला लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Kitchen Lauki Paratha Recipe How To Make Bottle Gourd Paratha In Hindi
लौकी पराठा की रेसिपी - फोटो : Istock

स्टेप 3- इस मिश्रण में लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और जीरा डालकर मिला लें।

स्टेप 4- अब इसमें आटा मिलाकर गूंद लें। जरूरत के हिसाब से थोड़ा थोड़ा पानी मिलाकर आटा गूंदें।

स्टेप 5- गूंथे हुए आटे को पांच मिनट के लिए ढककर रख दें। तय समय के बाद एक बार फिर आटे के नरम होने तक गूंथ लें।  

विज्ञापन
Today Kitchen Lauki Paratha Recipe How To Make Bottle Gourd Paratha In Hindi
लौकी पराठा की रेसिपी - फोटो : istock

स्टेप 6- अब नॉनस्टिक पैन या तवा मध्यम आंच में गर्म कर लें। तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर फैला लें।

स्टेप 7- जब तक तवा गर्म हो, तब तक आटे की एक समान लोइयां तैयार कर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed